ऑटो न्यूज़

Royal Enfield ने पेश की नई Flying Flea S6 इलेक्ट्रिक बाइक, जानें इसके दमदार फीचर्स

रॉयल इनफील्ड ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक अलग सब-ब्रांड ‘फ्लाइंग फ्ली’ लॉन्च किया है। फ्लाइंग फ्ली ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक FF C6 के साथ शुरुआत की थी। अब इसका नया मॉडल FF S6 भी लॉन्च कर दिया गया है।

Image

कंपनी जल्द ही इस बाइक को मार्केट में पेश करेगी।

रॉयल एनफील्ड दुनिया के सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांड्स में गिना जाता है और लंबे समय से फॉसिल फ्यूल पर चलने वाली बाइक्स के लिए मशहूर रहा है। चाहे युवा हो या फिर 50-60 साल के उम्र वाले लोग हों सभी रॉयल इनफील्ड की बाइक का जबरदस्त क्रेज है। अपनी पुरानी ब्रैंड वैल्यू को बरकरार रखने के साथ ही कंपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को भी अपनाती रही है। इसी को बरकार रखते हुए रॉयल इनफील्ड ने अब इलेक्ट्रिक बाइक के सेगमेंट में भी कदम रख दिया है।

रॉयल इनफील्ड ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक अलग सब-ब्रांड ‘फ्लाइंग फ्ली’ लॉन्च किया है। फ्लाइंग फ्ली ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक FF C6 (जहां C का मतलब क्लासिक) के साथ शुरुआत की थी। अब इसका नया मॉडल FF S6 भी लॉन्च कर दिया गया है। यहां S का मतलब स्क्रैम्बलर है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का डेब्यू गोवा में चल रहे मोटोवर्स इवें में हुआ है।

कंपनी FF S6 को एक हल्की और फुर्तीली इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में डिजाइन किया है। यह बाइक शहर में डेली रूटीन वर्क में चलाने के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड या आउटडोर ट्रिप्स के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन बनने वाली है। कंपनी की तरफ से अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया लेकिन बहुत अधिक संभावना है कि 2026 की शुरूआत में ही यह सड़कों पर देखने को मिल सकती है।

Royal Enfield Flying Flea S6 के फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea S6 के डिजाइन की बात करें तो FF S6 में FF C6 की तुलना में कई नए और यूनिक एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। इसमें यूजर्स को प्री इंस्टाल्ड नकल गार्ड्स, हेडलाइट काउल, फ्रंट बीक डिजाइन मिलने वाला है। गिर्डर फोर्क्स की जगह USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स मिलेगा। इसमें कंपनी ने डुअल स्पोर्ट टायर्स उपलब्ध कराए हैं।

Flying Flea S6 में बाइक लवर्स को हिमालयन 450 जैसे इंटीग्रेटेड टेल लाइट्स, यूनिक LED टर्न इंडिकेटर्स, पतली, सिंगल-पीस स्क्रैम्बलर सीट जैसे कई सारे एडवेंच फ्रेंडली डिजाइन मिलता है। अगर आप एक ऐसी बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जो मार्केट में एक अलग फील दे तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।

बाइक में अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस

FF C6 और FF S6 में कुछ कॉमन फीचर्स भी हैं, जैसे— LED लाइटिंग, एल्युमिनियम मेन फ्रेम, मैग्नीशियम बैटरी केसिंग , 3.5-इंच सर्कुलर TFT टचस्क्रीन (क्वालकॉम से पावर्ड), एडवांस स्विचगियर, क्रूज कंट्रोल और कीलेस गो सिस्टम आदि। हालांकि दोनों ही गाड़ियों में कुछ बड़े अंतर भी हैं जैस- FF S6 पर आपको अधिक सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है और इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादा है। कंपनी ने FF S6 में चेन ड्राइव का इस्तेमाल इस्तेमाल किया है वहीं C6 में बेल्ट ड्राइव मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article