ऑटो न्यूज़

आज लॉन्च होगी Honda Elevate, क्रेटा-ग्रैंड विटारा जैसी कारों को देगी टक्कर, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

Honda Elevate SUV Launch : होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) 6 जून को अपनी एलिवेट (Elevate) एसयूवी लॉन्च करेगी। कार को दुनिया भर के सामने भारत से पेश किया जाएगा। यानी भारत वो पहला देश होगा, जहां होंडा एलिवेट लॉन्च होने जा रही है।

Image

होंडा एलिवेट कार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज लॉन्च होगी होंडा एलिवेट
  • कीमत हो सकती है 11-17 लाख रु तक
  • कार में होंगे कई शानदार फीचर्स

Honda Elevate SUV Launch : होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) 6 जून को अपनी एलिवेट (Elevate) एसयूवी लॉन्च करेगी। कार को दुनिया भर के सामने भारत से पेश किया जाएगा। यानी भारत वो पहला देश होगा, जहां होंडा एलिवेट लॉन्च होने जा रही है। होंडा सिटी (Honda City) और होंडा अमेज (Honda Amaze) के साथ एलिवेट सेल्स बढ़ाने के लिहाज से होंडा के लिए काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल बीते कुछ सालों में इसकी सेल्स में गिरावट आई है।

इन कारों से होगा मुकाबला

होंडा एलिवेट का मुकाबला जिन कारों से होगी, उनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसे मॉडल शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि एलिवेट की कीमत 11 से 17 लाख रु तक हो सकती है।

कैसा होगा इंजन

नई एलीवेट में पावरट्रेन ऑप्शन होंडा सिटी सेडान वाला ही हो सकता है। इसमें 121 पीएस की मैक्सिमम पावर और 145 एनएम का पीक टॉर्क वाला 1.5-लीटर VTEC DOHC पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड CVT दोनों के साथ उपलब्ध हो सकता है।

साथ ही एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन को बाद में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें एक सेल्फ-चार्जिंग, दो-मोटर ई-सीवीटी सिस्टम शामिल हैं। ये 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन से लिंक्ड होगी, जो 126 पीएस की मैक्सिमम पावर और 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

ये हो सकते हैं खास फीचर्स

  • सनरूफ
  • इंफोटेनमेंट स्क्रीन
  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • वायरलेस चार्जिंग फैसिलिटी
  • फोन कनेक्टिविटी

सनरूफ और बाकी फीचर्स

नई कार की लॉन्चिंग से पहले ही होंडा ने एक टीज़र इमेज जारी की जिसमें एलिवेट के आने का संकेत था। टीजर इमेज में एलिवेट की छत का एक तिहाई हिस्सा दिख रहा है। इमेज में एक सनरूफ भी है। कंपनी होंडा सिटी के बाद होंडा सेंसिंग नामक एडीएएस फंक्शन एलिवेट में भी दिखाई दे सकता है।

कार में एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग फैसिलिटी और फोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स होंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article