बिजनेस

New Business Ideas: गाय के गोबर से लकड़ी बना कर बेचें और सालाना कमाएं 6 लाख रु, लगाने होंगे सिर्फ 50000 रु

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: गोबर के अलावा आपको लकड़ी बनाने के लिए सूखा भूसा और घास चाहिए। इन तीन चीजों से आप लकड़ी तैयार कर सकते हैं। अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं तो ये तीनों चीजें आपको बहुत आसानी से मिल सकती है। शहरी इलाकों के लोग आस-पास के गांवों के किसानों से संपर्क कर सकते हैं।

Image

गाय के गोबर की लकड़ी का बिजनेस

KEY HIGHLIGHTS
  • गोबर की लकड़ी का बिजनेस रहेगा हिट
  • सालाना कमाई होगी 6 लाख रु
  • सिर्फ 50 हजार रु का करना होगा निवेश

New Business Ideas with Low Investment: यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और पैसों की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि यहां आपको एक सिम्पल बिजनेस आइडिया की जानकारी देंगे, जो काफी कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। जिस की बिजनेस की हम आपको यहां जानकारी देने जा रहे हैं वो है गोबर की लकड़ी बनाने का कारोबार। इस काम के लिए गाय का गोबर काफी बेहतर माना जाता है। आगे जानिए कि आप कितने पैसों में ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं और कितनी कमाई कर सकते हैं।

किन चीजों से बनेगी लकड़ी

गोबर के अलावा आपको लकड़ी बनाने के लिए सूखा भूसा और घास चाहिए। इन तीन चीजों से आप लकड़ी तैयार कर सकते हैं। अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं तो ये तीनों चीजें आपको बहुत आसानी से मिल सकती है। शहरी इलाकों के लोग आस-पास के गांवों के किसानों से संपर्क कर सकते हैं।

खरीदनी होगी मशीन

गोबर की लकड़ी बनाने के लिए आपको एक ऑटोमैटिक मशीन लानी होगी, जो 45 हजाररु से लेकर 1 लाख रु तक की कीमत पर मिल जाएगी। आप 45000 रु की मशीन और 5000 रु का बाकी सामान लाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

क्या है लकड़ी बनाने की प्रोसेस

गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन में आपको गाय का गोबर, सूखा हुआ भूसा और घास डालनी होती है। बस फिर मशीन चालू करें, जिससे गोबर की लकड़ी बन कर तैयार हो जाती है। इसके बाद लकड़ी को धूप में सुखाएं ताकि अच्छे तरह से सूखने पर ये बेचने लायक बन जाए।

कितनी होगी कमाई

गोबर की लकड़ी 600 रुपये प्रति क्विंटल बिकती है। यानी 600 रु में 100 किलो। इस तरह ये रेट बनता है 6 रु प्रति किलो का। अगर आप हर महीने 8-8.5 हजार किलो लकड़ी बेच लेते हैं तो आराम से महीने के 50 हजार रु यानी साल में 6 लाख रु कमा सकते हैं। महीने में 8 हजार किलो लकड़ी बेची जा सकती है, क्योंकि अब इस तरह की लकड़ की डिमांड काफी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article