2023 Hero Passion Plus: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में खामोशी से नई पैशन प्लस लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 76,301 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर ये मोटरसाइकिल स्प्लैंडर प्लस और स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक के बीच की जगह घेरती है। अब ग्राहकों की चहेती इस पैसा वसूल बाइक के साथ कंपनी ने कई नए फीचर्स दिए हैं। भारतीय मार्केट में नई हीरो पैशन प्लस का मुकाबला होंडा शाइन और बजाज प्लैटिना से होने वाला है। बाइक के साथ आई3एस तकनीक दी गई है जिसमें बाइक के न्यूट्रल गियर पर आने के कुछ ही सेकंड बाद इंजन बंद हो जाता है।
क्लच दबाते ही इंजन चालू
इस बाइक में ना सिर्फ न्यूट्रकल पर इंजन बंद होता है, बल्कि राइडर के क्लच दबाते ही ये इंजन दोबारा चालू भी हो जाता है। इसके अलावा कंपनी ने बाइक को कई अन्य फीचर्स भी दिए हैं जिनमें साइड स्टैंड इंडिकेटर और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं जिससे आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। यहां बाइक के साथ डिजिटल-एनेलॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डिजिटल फ्यूल गेज और ट्रिप मीटर भी मिले है। हालांकि स्पीडोमीटर एनेलॉग ही रखा गया है।
कितना दमदार है इंजन
हीरो मोटोकॉर्प ने नई पैशन प्लस को तीन रंगों - स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक और नेक्सस ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। बाइक के साथ 97.2 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो फ्यूल इंजक्शन तकनीक के साथ आता है। ये इंजन 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं कंपनी ने इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। अगले और पिछले पहियों में क्रमशः डिस्क और ड्रम ब्रेक देने के अलावा बाइक को सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों विकल्प मिले हैं। 18-इंच के अलॉय व्हील्स ट्यूबलेस टायर्स के साथ आते हैं।
