ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की आंख का तारा 2023 हीरो सुपर स्प्लैंडर लॉन्च, कीमत 83,368 रुपये से शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 8, 2023, 09:50 PM IST

Hero MotoCorp ने भारत में 2023 मॉडल Super Splendor लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83,368 रुपये रखी गई है। डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए इस बाइक की कीमत बढ़कर 87,268 रुपये हो जाती है।

Image

बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 87,268 रुपये खर्च करने होंगे।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 हीरो सुपर स्प्लैंडर हुई लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 83,368 रुपये रखी
  • डिस्क ब्रेक के लिए है 87,268 रुपये

2023 Hero Super Splendor: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में 2023 सुपर स्प्लैंडर एक्सटेक लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83,368 रुपये रखी गई है। बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 87,268 रुपये खर्च करने होंगे। बहुत लंबे समय से हीरो स्प्लैंडर भारतीय मार्केट के कम्यूटर सेगमेंट की रानी बनी हुई है और आज भी लोगों के बीच इसका क्रेज बरकरार है। रोजाना के इस्तेमाल के लिए ये बहुत जोरदार विकल्प है और हीरो ने अब नई बाइक को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया है। आगे पढ़ें कितनी बदल गई है 2023 हीरो सुपर स्प्लैंडर।

कई रंगों में उपलब्ध है बाइक

नई सुपर स्प्लैंडर को कंपनी ने कई रंगों में पेश किया है जिनमें नए रंग कैंडी ब्लेजिंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे हैं। दिखने में बाइक का नया मॉडल पुराने जैसा ही है जिसमें लगभग कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां एलईडी हेडलैंप क्लस्टर, एलईडी डीआरएल, सिंगल पीस सीट, ग्रैब रेल, 18-इंच के अलॉय व्हील्स, हेलोजन टर्न इंडिकेटर्स और कई ऐसे फीचर्स की वापसी हुई है। बाइक को नया एलसीडी डिस्प्ले भी मिला है जो आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है और मिस्ड कॉल, एसएमएस, स्पीड, ट्रिप मीटर और अन्य कई जानकारियां देता है।

कितनी दमदार है नई स्प्लैंडर

हीरो मोटोकॉर्प ने नई सुपर स्प्लैंडर एक्सटेक के साथ 124.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो नए ईंधन नियमों के अनुकूल है। बाइक का ये इंजन 10.7 एचपी ताकत और 10.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बाइक के अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः टेलिस्कोपिक फोर्क्स और डुअल स्प्रिंग सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अगले पहिये में जहां डिस्क ब्रेक मिला है, वहीं पिछला पहिया ड्रम ब्रे के साथ आया है और यहां आपको कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article