ऑटो न्यूज़

GST 2.0: JSW MG Motor की SUV की कीमतों में 3.04 लाख रुपये तक की कटौती, देखें सभी गाड़ियों की नई कीमत

जीएसटी में यह बदलाव उसकी पूरी आईसीई एसयूवी पोर्टफोलियो पर लागू होगा, जिसमें Gloster, Hector और Astor जैसी गाड़ियां शामिल हैं। MG ASTOR की कीमत में जहां 54,000 रुपये की कटौती हुई है, वहीं GLOSTER की कीमत 3.04 लाख रुपये तक कम हुई है।

Image

JSW MG Motor Reduces Prices suv afte gst reform/Photo-MG MOTOR

जीएसटी 2.0 आज यानी 22 सितंबर से लागू हो गया है। नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें कम की हैं। इसमें JSW MG Motor भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि जीएसटी में यह बदलाव उसकी पूरी आईसीई एसयूवी पोर्टफोलियो पर लागू होगा, जिसमें Gloster, Hector और Astor जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, 'त्योहारी सीजन में जब मांग बढ़ने वाली है, ऐसे समय में कंपनी का मकसद अपनी SUVs Astor, Hector और Gloster को और अधिक किफायती और आकर्षक बनाना है। यह कदम न केवल उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने का है बल्कि भरोसे को मजबूत करने, आसान स्वामित्व को बढ़ावा देने और अधिक ग्राहकों को एमजी ब्रांड अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी है।'

मॉडलवर्तमान जीएसटी + सेस (%)नया जीएसटी (%)जीएसटी लाभ (₹)
ASTOR454054,000
HECTOR (पेट्रोल)45401,49,000
HECTOR (डीजल)50401,49,000
GLOSTER50403,04,000
कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा, "सरकार का जीएसटी दरों को तार्किक बनाने का फैसला एक सकारात्मक कदम है, जो सीधे तौर पर ग्राहकों की गाड़ियां खरीदने की क्षमता को आसान बनाता है और उपभोक्ताओं में विश्वास जगाता है। हमने यह लाभ अपनी पूरी एसयूवी रेंज में लागू किया है ताकि ग्राहक तुरंत इसका फायदा उठा सकें।"
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article