यदि आप भी धनतेरस या दीवाली के खास मौके पर नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको तीन ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिन पर भारी छूट मिल रही है। Honda Cars ने दीवाली के खास मौके पर फेस्टिव सीजन ऑफर पेश किया है। होंडा की कारों पर 1.51 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर अक्टूबर तक ही है। आइए जानते हैं...
Honda Amaze पर मिलने वाली छूट
Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन की कार पर 68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं Honda Amaze के सेकेंड जेन मॉडल पर कुल 98,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Honda Amaze में 1.2 लीटर इंजन, 4 सिलेंडर i-VTEC SOHC इंजन मिलती है जिसका पीक पावर 88.76hp और टॉर्क आउटपुट 110Nm है।
Honda Amaze एक कॉम्पैक्ट सेडान है, जो अपनी स्टाइलिश डिजाइन, स्पेशियस इंटीरियर्स और हाई फ्यूल एफिशिएंसी के लिए मशहूर है। इसमें स्मार्ट रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्टाइलिश एलईडी हेडलाइट्स, और टॉप-नॉच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Honda City पर फेस्टिव ऑफर
Honda ने Honda City पर भी शानदार ऑफर दिया है। Honda City पर 1,27,700 रुपये के कुल फायदे मिल रहे हैं। Honda City e:HEV पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है लेकिन 7 साल की एक्टेंडेड वॉरंटी मिल रही है। Honda City की शुरुआती कीमत 11.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और Honda City e:HEV की शुरुआती कीमत 19.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Honda City एक प्रीमियम सेडान है, जो अपने आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और अत्याधुनिक तकनीकी फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें आपको सेंसिटिव टच स्क्रीन, कनेक्टिविटी के लिए Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल एयरबैग्स, और वेरिएबल गियरबॉक्स के साथ एक पावरफुल इंजन मिलता है।
Honda Elevate पर क्या है ऑफर?
Honda Elevate की बात करें तो इस पर कार पर Honda ने सबसे ज्यादा छूट दी है। Honda Elevate पर 1.51 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Honda Elevate एक सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जिसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक दमदार 1.5L पेट्रोल इंजन, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं हैं, जो इसे एक प्रीमियम एसयूवी अनुभव प्रदान करती हैं। Elevate के अंदर आपको विशाल केबिन स्पेस और बेहतरीन राइड क्वालिटी का भी अनुभव होता है।
