एजुकेशन

JNVST ने जारी किया कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

JNVST Class 6 Admit Card 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जरूरी अपडेट है। JNVST ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

Image

JNVST ने जारी किया कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

JNVST 2027 Class 6th Entrance Exam Admit Card Released: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जरूरी अपडेट है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के JNVST 2027-28 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर जानकारी सामने आई है। JNVST ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पहले चरण की परीक्षा 28 नवंबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना जरूरी होगा।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से देखनी चाहिए। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे।

JNVST Class 6 Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?

अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से बच्चे का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

2. कक्षा 6 प्रवेश या JNVST एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक खोलें।

3. विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

4. मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।

5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने पर उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विद्यार्थी एडमिट कार्ड पर अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम जरूर जांच लें। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

ध्यान दें

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना जरूरी है। अभिभावकों को भी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए और परीक्षा से संबंधित नए निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article