क्रिकेट

IND vs NZ: वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज से फिटनेस की वजह से बाहर हो गए हैं। विंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान वो चोटिल हुए थे और अबतक मैदान पर उनकी वापसी नहीं हो सकी है।

Image

प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के कारण चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

आकिब नबी को मिल सकता है मौका

इस बीच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक चार दिवसीय मुकाबले में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और प्रसिद्ध की जगह उन्हें मौका मिलने की संभावना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा,'प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं। एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है।'

विंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल

सूत्र ने कहा,'टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है।' प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय शृंखला के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article