Upcoming Hyundai SUV: Hyundai Motor India साल 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और Bayon के CNG वर्जन पर काम कर रही है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा को जनवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इन मॉडलों की लॉन्चिंग और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां अभी अनुमानित हैं।
Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV
Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV को HE1i कोडनेम दिया गया है। यह कंपनी की भारत में स्थानीय स्तर पर विकसित पहली छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon EV और Kia Syros EV जैसी गाड़ियों से होगा।
इस एसयूवी में बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, वर्टिकल LED हेडलैंप, बंद फ्रंट ग्रिल और 17 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील मिल सकते हैं। इसमें ग्लास सनरूफ भी दिए जाने की उम्मीद है। केबिन में फ्लोटिंग टचस्क्रीन के साथ Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
इसमें 42kWh और 49kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। इसकी अनुमानित वास्तविक ड्राइविंग रेंज 350 से 400 किलोमीटर हो सकती है। इसका उत्पादन चेन्नई स्थित प्लांट में किए जाने की योजना है।
Hyundai Bayon का CNG वर्जन
Hyundai Bayon CNG को जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत पेट्रोल वेरिएंट से करीब एक लाख रुपये अधिक रहने का अनुमान है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है। इंजन लगभग 96-97bhp की पावर और 123Nm का टॉर्क दे सकता है। इसका अनुमानित माइलेज 28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम हो सकता है। बूट स्पेस बचाने के लिए इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक या दो छोटे सिलेंडर दिए जा सकते हैं। इसका मुकाबला Maruti Victoris CNG से हो सकता है।
नई Hyundai Creta
नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 11.50 लाख से 25 लाख रुपये होगी। यह नए K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, जिससे केबिन और बूट स्पेस बढ़ने की उम्मीद है।
इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिल सकते हैं। कंपनी भविष्य में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश कर सकती है। नई Creta में फ्लश डोर हैंडल, अपडेटेड डैशबोर्ड और रियर सीट के लिए पावर्ड बॉस मोड जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
