ऑटो न्यूज़

Citroen C3 Aircross का ऑटोमैटिक वेरिएंट भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 12.85 लाख

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 29, 2024, 04:43 PM IST

Citroen India ने C3 Aircross SUV का Automatic Variant लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस एसयूवी को अब तक सिर्फ मैनुअल वेरिएंट में बेच रही थी।

Image

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक
  • 12.85 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • अब तक मैनुअल में बिक रही थी

Citroen C3 Aircross Automatic: सिट्रॉएन इंडिया ने लंबे समय तक ग्राहकों को इंतजार कराने के बाद आखिरकार नई सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक लॉन्च कर दी है। सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस कार को दो वेरिएंट्स - मैक्स और प्लस में पेश किया है और ये एसयूवी 5-सीटर के साथ 7-सीटर विकल्प में भी उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि सितंबर 2023 से ये एसयूवी भारतीय मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन अब तक ये मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही बेची जा रही थी। अब कंपनी ने इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया है।

कौन सा वेरिएंट कितने का

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक के 5 सीटर प्लस वेरिएंट की देशभर में एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है, वहीं 5 सीटर मैक्स वेरिएंट 13.50 लाख रुपये का है। 7 सीटर लेआउट सिर्फ मैक्स वेरिएंट को मिला है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 13.85 लाख रुपये रखी गई है। यानी मैनुअल गियरबॉक्स के मुकाबले ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 1.30 लाख रुपये ज्यादा देने होंगे। कंपनी ने नए वेरिएंट को केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं दिए हैं और स्टैंडर्ड मॉडल वाले फीचर्स ही एसयूवी को मिले हैं।

इंजन और फीचर्स की बात

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल वेरिएंट में भी मिलता है। एसयूवी का मैनुअल वेरिएंट 109 बीएचपी ताकत और 190 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से लैस वेरिएंट 109 बीएचपी ताकत और 205 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। फीचर्स की बात करें तो रिमोट इंजन स्टार्ट, रिमोट एसी प्रीकंडिशनिंग, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 7-इंच टीएफटी क्लस्टर, यूएसबी चार्जर, तीसरी पंक्ति में एसी वेंट्स, और सभी चार खिड़कियों के लिए वन टच ऑटो डाउन पावर विंडो दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article