दुनिया

US में हिरासत में लिया गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लारेंस गैंग के लिए करता है काम, कई मामले हैं दर्ज

फिल्म निर्मिाता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी हैरी ने ली थी। फायरिंग के बाद इसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो के जरिए बॉलीवुड के लोगों को धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ के इनपुट के आधार पर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया।

Image

अमेरिका में हिरासत में लिया गया हैरी बॉक्सर।

Harry Boxer: कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर भारत में हत्या, धमकी देकर रंगदारी वसूलने कई मामले दर्ज हैं। बॉक्सर बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। जानकारी के मुताबिक इसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया। फिल्म निर्मिाता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी हैरी ने ली थी। फायरिंग के बाद इसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो के जरिए बॉलीवुड के लोगों को धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ के इनपुट के आधार पर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया।

बॉलीवुड के कई लोगों को धमकियां मिली थीं

रिपोर्टों के मुताबिक फरवरी में मुंबई में रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड के कई लोगों को धमकियां मिली थीं। इस हमले की जिम्मेदारी बाद में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकियां दी थीं। ऐसे ही एक ऑडियो संदेश में खुद को अर्जू बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए हैरी बॉक्सर और शुभम लोनकर का नाम लिया था।

संदेश में हमले को एक 'छोटा ट्रेलर' बताया

ऑडियो संदेश में कहा गया था कि रोहित शेट्टी को गैंग की गतिविधियों में दखल न देने के लिए बार-बार चेतावनी दी गई थी। संदेश में हमले को महज एक 'छोटा ट्रेलर' बताया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर किसी ने इन धमकियों को नजरअंदाज किया या गैंग के विरोधियों का समर्थन किया, तो उसे इससे भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। पुलिस ने कहा था कि वह ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। साथ ही फरवरी में रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article