ऑटो न्यूज़

Hero ने लॉन्च ही नई Xtreme 125R बाइक, 1 लाख से भी कम में मिलेगा टॉप मॉडल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 23, 2024, 05:25 PM IST

Hero MotoCorp ने भारत में अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल Mavrick 440 से पर्दा हटाने के साथ New Hero Xtreme 125R भी लॉन्च कर दी है। बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 95,000 रुपये है और इसका लुक जोरदार है।

Image

बाइक दो वेरिएंट में पेश की गई है, पहला वेरिएंट IBS और दूसरा सिंगल चैनल ABS के साथ।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो एक्सट्रीम 125आर भारत में लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू
  • मैवरिक 440 से भी हीरो ने हटाया पर्दा

Hero Xtreme 125R: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे दमदार बाइक मैवरिक 440 से पर्दा हटाने के साथ भारत में नई एक्सट्रीम 125आर भी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस नई मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 95,000 रुपये रखी गई है। ये बाइक सिर्फ दो वेरिएंट में पेश की गई है, पहला वेरिएंट आईबीएस और दूसरा सिंगल चैनल एबीएस के साथ आई है। दूस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 99,500 रुपये रखी गई है। आकर्षक स्टाइल वाली इस बाइक के साथ स्प्लिट सीट, टैंक पर लगे स्पोर्टी एक्सटेंशन, सभी जगह एलईडी लाइटिंग और अगले पहिये में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

नई हीरो एक्सट्रीम 125आर के साथ नया 125 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 11.5 पीएस ताकत बनाता है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है और ये इंजन बहुत फुर्तीला है। इस बाइक को डायमंड फ्रेम पर तैयार किया गया है जो अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आई है। ये नई बाइक तीन रंगों - ब्लू, रेड और ब्लैक में पेश की गई है। मुकाबले की बात करें तो ये टीवीएस रेडर और बजाज पल्सर एनएस125 से टक्कर लेती है।

मैवरिक 440 भी हुई पेश

हीरो ने अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल मैवरिक 440 से भारतीय मार्केट के लिए पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने इसे दुनिया भर में पॉपुलर हार्ली-डेविडसन के साथ मिलकर तैयार किया है और ये नई बाइक हार्ली एक्स440 रोड्सटर पर आधारित है। दिखने में हीरो मैवरिक 440 बहुत जोरदार है और कहीं ना कहीं इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की दमदार मोटरसाइकिल से होने वाला है। कंपनी ने इसे चार रंगों और तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट स्पोक व्हील्स और इकलौते आर्कटिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article