सिंगल चार्ज में कितनी रेंज
सिट्रॉएन ई-सी3 ईवी के साथ 29.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है, इसकी मदद से सिंगल चार्ज में 320 किमी तक कार को चलाया जा सकता है। कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 57 पीएस ताकत और 143 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। 6.8 सेकंड में ही 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाली ये ईवी 107 किमी/घंटा टॉप स्पीड पर चलाई जा सकती है। कंपनी का दावा है कि डीसी फास्ट चार्जर से करीब 1 घंटे में कार की बैटरी 10-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
घरेलू चार्जर से कितना टाइम
घर में लगे 15 एंपियर पावर सॉकेट की मदद से करीब 10 घंटे में कार की बैटरी को 100 % तक चार्ज किया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ई-सी3 के साथ कुछ फीचर्स अलग से दिए गए हैं। इनमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और 35 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं। बता दें कि बतौर इलेक्ट्रिक कार इसमें ना इंजन है ना गियरबॉक्स, ऐसे में गियर लीवर की जगह ड्राइव सिलेक्टर स्विच दिए गए हैं।
