पॉर्श ने भारत में लॉन्च की 718 स्पाइडर, 718 केमैन जीटी4 मॉडल, रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2020, 03:55 PM IST

लक्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पॉर्श ने भारत में 718 स्पाइडर और 718 केमैन जीटी4 मॉडल लॉन्च किए।

पॉर्श ने भारत में लॉन्च की 718 स्पाइडर, 718 केमैन जीटी4 मॉडल, रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक

नई दिल्ली : लक्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी पॉर्श ने भारतीय बाजार में 718 स्पाइडर (718 Spider) और 718 केमैन जीटी4 (718 Cayman GT4) मॉडल उतारे हैं। इन दोनों मॉडलों की शोरूम कीमत क्रमश: 1.59 करोड़ रुपए और 1.63 करोड़ रुपए है। पॉर्श ने बयान में कहा कि इन मॉडलों में नया 420 पीएस छह सिलेंडर का इंजन लगा है। यह छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। कंपनी ने कहा है कि जीटी4 पॉर्श का प्रवेश स्तर का जीटी मॉडल है।

पॉर्श इंडिया के बिक्री प्रमुख अशीष कौल ने कहा कि 718 केमैन जीटी4 और 718 स्पाइडर ड्राइविंग को आनंद बनाने वाले मॉडल हैं। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन स्पोर्ट्स वाहन हैं जो सीमाओं के पार जाकर रेसिंग करना चाहते हैं।

केमैन जीटी4 की अधिकतम गति सीमा 304 किलोमीटर प्रति घंटे की है। वहीं स्पाइडर की अधिकतम रफ्तार 301 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। दोनों मॉडल 4.4 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकते हैं।

End of Article