मार्च के महीने में Mahindra की SUV मॉडल्स पर मिल रही है 3 लाख तक की छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 05:55 PM IST

Mahindra एंड Mahindra ने मार्च के महीने में अपनी चुनिंदा SUV मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। ग्राहक अलग-अलग रेंज में मॉडल्स और वेरिएंट्स के हिसाब से 3 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकेंगे।

मार्च के महीने में Mahindra की SUV मॉडल्स पर मिल रही है 3 लाख तक की छूट

Mahindra एंड Mahindra ने मार्च के महीने में अपनी चुनिंदा SUV मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। ग्राहक अलग-अलग रेंज में मॉडल्स और वेरिएंट्स के हिसाब से 3 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकेंगे। ये ऑफर्स केवल मार्च के महीने पर ही लागू होंगे। 

ऑफर के तहत ग्राहक XUV300, Scorpio, KUV100 NXT, Bolero, Bolre Neo, Marazzo और Alturas G4 SUVs पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। महिंद्रा की फ्लैगशिप SUV Thar और XUV 700 का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। 

Alturas G4 SUV का मुकाबला बाजार में Toyota Fortuner से रहता है। HT की रिपोर्ट के मुताबिक इस पर मार्च के महीने में 3 लाख से ज्यादा की बचत करने का मौका ग्राहकों को मिलेगा। इस पर 2.20 लाख रुपये के डिस्काउंट के अलावा 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये की वैल्यू के फ्री एक्सेसरीज दिए जा रहे हैं। 

Mahindra KUV100 NXT SUV की बात करें तो ये लिस्ट की सबसे सस्ती कार है। इसमें 38,055 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 

Mahindra XUV300 SUV की बात करें तो इस पर 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही इस SUV पर  कंपनी द्वारा 10,000 रुपये की वैल्यू के फ्री एक्सेसरीज भी दिए जा रहे हैं। इनके अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। 

Mahindra Scorpio का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस पर फिलहाल मार्च के महीने में 34,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 15,000 रुपये तक के फ्री एक्सेसरीज, 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

इसी तरह Bolero पर ओवरऑल 24,000 रुपये का डिस्काउंट और Bolero Neo पर 24,000 रुपये का मैक्जिमम डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Mahindra Marazzo पर 40,200 रुपये का ओवरऑल डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 

End of Article