Maruti Suzuki Dzire का CNG वर्जन हुआ लॉन्च, कीमत 8.14 लाख से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 03:14 PM IST

2022 Maruti Suzuki Dzire S-CNG: Maruti Suzuki ने भारत में Maruti Suzuki Dzire सेडान के नए CNG वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का दावा है कि नए CNG वर्जन में 31.12 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की माइलेज मिलेगी।

Maruti Suzuki Dzire का CNG वर्जन हुआ लॉन्च, कीमत 8.14 लाख से शुरू

2022 Maruti Suzuki Dzire S-CNG: Maruti Suzuki ने भारत में Maruti Suzuki Dzire सेडान के नए CNG वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का दावा है कि नए CNG वर्जन में 31.12 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की माइलेज मिलेगी। साथ ही कंपनी Arena डीलरशिप वाले सभी मॉडल्स के भी CNG वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। 

इंजन की बात करें तो Maruti Suzuki Dzire S-CNG में 1.2-लीटर, नैचुरली-एस्पायरेटेड, डुअलजेट 4-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। CNG फ्यूल में ये इंजन 76.6bhp का पावर और 98.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन में स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

मारुति सुजुकी ने Dzire S-CNG के सस्पेंशन को री-ट्यून भी किया है ताकी ये फैक्टरी-फिटेड CNG किट के वेट को बैलेंस कर सके। साथ ही कंपनी ने डुअल-इंटर डिपेंडेंट ECU यूनिट्स, एक नया फ्यूल गॉज और इंजन के लिए नया सेफ्टी स्विच दिया गया है। 

मौजूदा वक्त में Maruti Suzuki Dzire S-CNG का मुकाबला बाजार में Hyundai Aura CNG और Tata Tigor CNG से रहेगा। इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो एंड टेलीफोन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड फोल्डेबल ORVMs जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल-एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS, EBD, रिवर्सिंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट भी मौजूद है। 

End of Article