Kia Carens MPV की बिक्री भारत में 2022 की पहली छमाही में की जाएगी। इस बीच कंपनी ने अपनी अपकमिंग MPV की ट्रीम डिटेल और टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। आपको बता दें नई कार Seltos, Carnival और Sonet के बाद भारत में चौथे नंबर की मॉडल होगी। कंपनी इस तीन-रो वाली MPV के लिए 14 जनवरी से बुकिंग लेना शुरू करेगी।
Kia Carens 5 ट्रीम लेवल्स- Premium, Prestige, Prestige Plus, Luxury और Luxury Plus में आएगी। ये MPV 6-सीटर और 7-सीटर कंफीग्रेशन में उपलब्ध होगी। नई कार में स्टार मैप LED टेललैप्म और 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Kia की ये नई MPV इंपीरियल ब्लू, मॉस ब्राउन, स्पार्कलिंग सिल्वर, इंटेंस रेड, ग्लेशियर वाइट पर्ल, क्लियर वाइट, ग्रेविटी ग्रे और ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलर ऑप्शन में आएगी। इसमें कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स ग्राहकों को देखने को मिलेंगे। नई कार 10.25-inch HD इंफोटेनमेंट सिस्टम, 66 कनेक्टेड कार फीचर्स, 8 स्पीकर्स के साथ BOSE साउंड सिस्टम, स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर, मल्टी-ड्राइव मोड्स, सनरूफ, और फ्रंट रो कूपिंग कप जैसे ढेरों फीचर्स मिलेंगे।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, VSM, HAC, DBC, ABS, BAS, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हाइलाइन TPMS और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड तौर पर सभी ट्रीम्स में मिलेंगे। इंजन की बात करें तो अपकमिंग कार में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ये ऑप्शन्स 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर और 1.5-लीटर डीजल होंगे।
1.5-लीटर नैचुरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन 113 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क, 1.4-लीटर T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन 138 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इन इंजन के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 1.4-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के साथ क्रमश: 7DCT और 6AT का ऑप्शन मिलेगा।
