ऑटो न्यूज़

Renault Duster Hybrid vs Grand Vitara vs Hyryder vs Victoris: किस SUV में है ज्यादा दम?

Renault ने हाल ही में डस्टर का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किया है। इस एसयूवी का मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid, Victoris Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder से होगा।

Image

Renault Duster Hybrid vs Grand Vitara vs Hyryder vs Victoris जानिए कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार

भारतीय बाजार में हाइब्रिड एसयूवी की बढ़ती मांग के बीच Renault ने डस्टर का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid, Maruti Suzuki Victoris Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder को चुनौती देगी।

कीमत और साइज

Renault Duster Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी की शुरुआती कीमतों के मुताबिक, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत तीनों प्रतिस्पर्धी मॉडलों के टॉप वेरिएंट से कम है। हालांकि, शुरुआती वेरिएंट के मामले में Maruti Victoris Hybrid की कीमत कम है। साइज के मामले में Duster Hybrid लंबाई में Victoris के बाद दूसरे स्थान पर है। हालांकि, यह अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा चौड़ी और ऊंची है। इसका व्हीलबेस और बूट स्पेस भी बड़ा है। इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील और 225-सेक्शन टायर दिए गए हैं। साथ ही, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादा है, जिससे इसे दमदार एसयूवी जैसा लुक मिलता है।

Car Modelएक्स-शोरूम कीमत
डस्टर (Duster)16.99 - 19.49 लाख रुपये
ग्रैंड विटारा (Grand Vitara)18.71 - 19.77 लाख रुपये
विक्टोरिस (Victoris)16.43 - 19.99 लाख रुपये
हाइराइडर (Hyryder)17.18 - 19.99 लाख रुपये

दमदार हाइब्रिड इंजन और ज्यादा माइलेज

Renault Duster Hybrid में 1.8 लीटर का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसके हाइब्रिड सिस्टम में 1.4 kWh की बैटरी मिलती है, जो प्रतिद्वंद्वी मॉडलों की तुलना में बड़ी है। इसका ट्रांसमिशन इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के लिए अलग-अलग अनुपातों के साथ कुल आठ कॉम्बिनेशन उपलब्ध कराता है।

कंपनी के मुताबिक, Duster Hybrid का कंबाइंड पावर आउटपुट 158 bhp है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 208 Nm टॉर्क देती है। यह एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है। Renault ने इसके लिए 29 किलोमीटर प्रति लीटर तक के माइलेज का दावा किया है।

फीचर्स में क्या है खास

फीचर्स के मामले में Duster Hybrid में बिल्ट-इन Google इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग के लिए Qi2 सपोर्ट, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फुल-स्क्रीन नेविगेशन मिलता है। इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी हैं। हालांकि, इसमें ऑटो-डिमिंग IRVM, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS नहीं दिया गया है-

फीचर्स (Features)डस्टर (Duster)ग्रैंड विटारा (Grand Vitara)विक्टोरिस (Victoris)हाइराइडर (Hyryder)
इन्फोटेनमेंट स्क्रीन10.1 इंच9 इंच10.1 इंच9 इंच
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो✔️✔️✔️✔️
वायरलेस एप्पल कारप्ले✔️✔️✔️✔️
गूगल बिल्ट-इन✔️---
प्रीमियम ऑडियोअर्कामिस ट्यून्ड (Arkamys Tuned)-✔️, इन्फिनिटी (Infinity)-
इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन10.25 इंच TFT7 इंच TFT (हाइब्रिड) MID (पेट्रोल, CNG)10.25 इंच TFT7 इंच TFT (हाइब्रिड) MID (पेट्रोल, CNG)
ऑटो क्लाइमेट कंट्रोलडुअल-ज़ोन (Dual-Zone)सिंगल-ज़ोन (Single-Zone)सिंगल-ज़ोन (Single-Zone)सिंगल-ज़ोन (Single-Zone)
वायरलेस चार्जरQi-2 सर्टिफाइड✔️✔️✔️
वेंटिलेटेड सीट्स✔️, फ्रंट (आगे)✔️, फ्रंट (आगे)✔️, फ्रंट (आगे)✔️, फ्रंट (आगे)
फ्रंट सीट एडजस्टइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिक
IRVM (इंटीरियर मिरर)मैनुअली डिमिंगऑटो डिमिंगऑटो डिमिंगऑटो डिमिंग
रियर एसी वेंट्स✔️✔️✔️✔️
रियर सन ब्लाइंड्स-✔️-✔️
सनरूफपैनोरमिकपैनोरमिकपैनोरमिकपैनोरमिक
पावर्ड टेलगेट✔️-✔️-
टेलीमैटिक्स सूट✔️✔️✔️✔️
कॉर्नरिंग लाइट्स----
ऑटो हेडलाइट्स✔️✔️✔️✔️
ऑटो वाइपर्स✔️---
फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पर्स✔️---
ब्रेक्सफ्रंट डिस्क, रियर डिस्कफ्रंट डिस्क, रियर डिस्कफ्रंट डिस्क, रियर डिस्कफ्रंट डिस्क, रियर डिस्क
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article