One-Moto Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150km, टॉप स्पीड- 100 km/h

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 05:12 PM IST

British EV मेकर One-Moto ने भारत में अपने नए Electa electric स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की ओर से भारत में तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ये एक हाई-स्पीड प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

One-Moto Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150km, टॉप स्पीड- 100 km/h

British EV मेकर One-Moto ने भारत में अपने नए Electa electric स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की ओर से भारत में तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ये एक हाई-स्पीड प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

One-Moto Electa की कीमत भारत में 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी गई है। भारत में इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी भारत में अगले साल फरवरी से शुरू की जाएगी। कंपनी इससे पहले भारत में Commuta और Byka स्कूटर्स को भी पेश कर चुकी है। इन तीनों ही स्कूटर्स में ‘One-App' का सपोर्ट दिया गया है।  

 इसमें 45 45 AH लिथियम-आयन बैटरी और 4 kW (5.36 bhp) DC मोटर दिया गया है। इस कंफीग्रेशन से स्कूटर 100 km/h की टॉप स्पीड हासिल कर लेता है और सिंगल चार्ज में 150 km की रेंज ऑफर करता है। अच्छी बात ये है कि इसमें आरामदायक चार्जिंग के लिए रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो फ्लैगशिप One-Moto इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 

इस स्कूटर में एनॉलॉग डिस्प्ले दिया गया है। Electa के दोनों चक्कों ने हायड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इस स्कूटर के साथ तीन-साल की वारंटी मोटर, कंट्रोलर और बैटरी के लिए मिलेगी। इसे मैट ब्लैक, शाइनी ब्लैक, ब्लू, रेड और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 
 

End of Article