ऑटो न्यूज़

नवंबर 2026 से धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की 5 बाइक! Himalayan 750 से Flying Flea S6 तक

रॉयल एनफील्ड अपने ग्राहकों के लिए नई बाइक लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। आने वाले महीनों में ग्राहकों के लिए कुल 5 नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं।

Image

Royal Enfield की ये 5 बाइक जल्द होंगी लॉन्च (Representative image)

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के बाइक प्रेमियों के लिए आने वाले महीने खास होने वाले हैं। कंपनी 2026-27 में अपनी मोटरसाइकिल रेंज का विस्तार करने की तैयारी में है। इस दौरान Himalayan 750, Continental GT 750, Interceptor 750, Scram 450 और Flying Flea S6 जैसी पांच नई बाइक्स बाजार में दस्तक दे सकती हैं। आइए जल्दी से कंपनी की अपकमिंग बाइक की डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

Royal Enfield Himalayan 750

रॉयल एनफील्ड Himalayan 750 कंपनी की नई फ्लैगशिप एडवेंचर टूरिंग बाइक होगी। इसमें मौजूदा 650cc इंजन पर आधारित नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। यह करीब 55 bhp की पावर और 60 Nm तक का टॉर्क दे सकता है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

Royal Enfield Continental GT 750

Continental GT 750 उन लोगों के लिए खास होगी, जिन्हें कैफे रेसर स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस पसंद है। यह मौजूदा GT 650 से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इसमें 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 55 bhp की पावर और 60-65 Nm का टॉर्क दे सकता है। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, ड्यूल एग्जॉस्ट और छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकती है।

Royal Enfield Interceptor 750

Interceptor 750 को Continental GT 750 का रोडस्टर विकल्प माना जा रहा है। इसमें आरामदायक राइडिंग पोजिशन और क्लासिक डिजाइन देखने को मिल सकता है। बाइक में नया 750cc इंजन, ड्यूल फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

Royal Enfield Scram 450

Scram 450 को Himalayan 450 और Guerrilla 450 के बीच पोजिशन किया जा सकता है। इसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 40 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क दे सकता है। बाइक में स्क्रैम्बलर डिजाइन, ड्यूल-पर्पज टायर और USD फ्रंट फोर्क्स मिल सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

Royal Enfield Flying Flea S6

Flying Flea S6 कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर होगी। इसमें हल्का एल्युमीनियम फ्रेम, वायर-स्पोक व्हील्स और ऑफ-रोडिंग के अनुकूल डिजाइन मिल सकता है। संभावित फीचर्स में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, छह राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल हैं। इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article