ऑटो न्यूज़

Mercedes-AMG GT SUV से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में मिलेगी 700 किलोमीटर तक की रेंज

Mercedes ने अपनी नई जीटी एसयूवी पेश कर दी है। यह एक पांच-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो सिंगल चार्ज पर 700 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

Image

Mercedes AMG GT SUV से उठा पर्दा (Photo: Mercedes)

Mercedes-AMG ने अपनी नई GT SUV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की यह पांच-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी दमदार पावर, स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई है। इसके टॉप वेरिएंट GT 63 में 1,169hp की अधिकतम पावर मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV एक बार चार्ज करने पर WLTP साइकिल के अनुसार 700 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

तीन वेरिएंट में आएगी इलेक्ट्रिक एसयूवी

नई Mercedes-AMG GT SUV को GT 53, GT 55 और GT 63 वेरिएंट में पेश किया गया है। यह कंपनी के AMG.EA इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और पूरी तरह इलेक्ट्रिक GT 4-Door Coupe के साथ अपना प्लेटफॉर्म शेयर करती है। GT 53 की बिक्री पहले शुरू होगी, जबकि GT 55 और GT 63 वेरिएंट 2027 में बाजार में आएंगे।

स्पोर्टी डिजाइन और शानदार लुक

डिजाइन की बात करें तो SUV में वर्टिकल-स्लैट ग्रिल, मर्सिडीज स्टार लोगो और स्टार-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके फ्रंट ग्रिल और लोगो को वैकल्पिक रूप से रोशन किया जा सकता है। पीछे की ओर छह गोल टेललाइट्स मिलती हैं। GT 55 और GT 63 में एक्टिव रियर स्पॉइलर भी दिया गया है।

इस SUV की लंबाई 5,084mm, चौड़ाई 2,001mm और ऊंचाई 1,656mm है। इसका व्हीलबेस 3,040mm है। इसमें 607 लीटर का मुख्य बूट और आगे की तरफ 78 लीटर का अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिलता है।

इंटीरियर में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

Mercedes-AMG GT SUV के केबिन में 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। आगे बैठने वाले यात्री के लिए भी 14 इंच की ऑप्शनल स्क्रीन उपलब्ध होगी। इसमें कंपनी का लेटेस्ट MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें ChatGPT, Microsoft Bing और Google Gemini जैसे AI असिस्टेंट इंटीग्रेट किए गए हैं। इसके अलावा SUV में AMG Performance Menu, AMG Set-up और AMG Track Pace जैसे खास फीचर्स मिलते हैं। इनमें ड्राइविंग से जुड़ा रियल-टाइम डेटा, ट्रैक रिकॉर्डिंग और वाहन की सेटिंग बदलने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और Burmester 4D ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध होंगे।

2.7 सेकंड में 100kmph की रफ्तार

परफॉर्मेंस के मामले में इसके तीनों वेरिएंट अलग-अलग क्षमता के साथ आते हैं-

वेरिएंटअधिकतम पावरटॉर्क0-100 kmph
GT 53544 hp800 Nm4.2 सेकंड
GT 55816 hp1,860 Nm3.1 सेकंड
GT 631,169 hp2,000 Nm2.7 सेकंड

GT 53 में 106kWh की बैटरी दी गई है, जबकि GT 55 और GT 63 में 128kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इनकी अधिकतम WLTP रेंज क्रमशः 668km और 700km तक है। 800-वोल्ट आर्किटेक्चर वाली SUV में 600kW और 710kW तक की DC फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 11-12 मिनट लग सकते हैं। ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article