ऑटो न्यूज़

साल 2025 खत्म होने से पहले आ रहे हैं 5 नए Tata और Mahindra SUV के फेसलिफ्ट

Upcoming Cars in India: टाटा की ओर से Punch फेसलिफ्ट अक्टूबर में आएगी, जबकि Harrier और Safari का पेट्रोल वर्जन नवंबर में लॉन्च होगा। वहीं महिंद्रा दिवाली से पहले Thar, Bolero और Bolero Neo को नए रूप में बाजार में लाने जा रही है। आइए जानते हैं इन आने वाले मॉडलों के बारे में विस्तार से।

Image

5 Tata and Mahindra SUVs Getting Facelifts Before 2025 Ends/Photo-Brands

भारत की दो बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले 3-4 महीनों में अपने कई पॉपुलर SUVs को अपडेट करने वाली हैं। टाटा की ओर से Punch फेसलिफ्ट अक्टूबर में आएगी, जबकि Harrier और Safari का पेट्रोल वर्जन नवंबर में लॉन्च होगा। वहीं महिंद्रा दिवाली से पहले Thar, Bolero और Bolero Neo को नए रूप में बाजार में लाने जा रही है। आइए जानते हैं इन आने वाले मॉडलों के बारे में विस्तार से।

टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन Punch EV से प्रेरित होगा। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए हेडलैम्प्स देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स, रीडिज़ाइन टेलगेट और Altroz-इंस्पायर्ड LED टेललैम्प्स हो सकते हैं। इंटीरियर में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग दिए जाएंगे। इंजन विकल्प वही रहेंगे- 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG।

टाटा हैरियर/सफारी पेट्रोल

टाटा पहली बार Harrier और Safari को पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ लॉन्च करेगी। इसमें मिलेगा नया 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 170bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह BS6 Phase II और E20 ईंधन मानकों पर आधारित होगा। दोनों SUVs में यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ मिलेगा।

महिंद्रा बोलेरो/बोलेरो नियो फेसलिफ्ट

महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट वर्जन कई बार टेस्टिंग के दौरान देखे जा चुके हैं। बोलेरो नियो में 10.2-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, पुश-बटन स्टार्ट और कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन पहले जैसा ही रहेगा 1.5L, 3-सिलेंडर mHawk डीजल, जो 100bhp पावर और 260Nm टॉर्क देगा।

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

महिंद्रा थार का 2025 फेसलिफ्ट कई फीचर्स और डिजाइन एलिमेंट्स Roxx से लेगा। नए मॉडल में डबल-स्टैक्ड स्लॉट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और C-शेप्ड LED हेडलैम्प्स-टेललैम्प्स मिलेंगे। इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, A-पिलर्स पर ग्रैब हैंडल्स और पावर विंडो स्विच जैसे फीचर्स होंगे। इंजन विकल्प वही रहेंगे 2.0L टर्बो पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article