बॉलीवुड

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के 'Evil Dead' बयान से मचा बवाल, AICWA ने लगाई फटकार

AICWA Slams Tanushree Dutta: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' बयान पर AICWA ने एक्ट्रेस की कड़ी आलोचना की।

Image

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तनुश्री दत्ता के बयान की कड़ी आलोचना (Pic Credit: Instagram)

AICWA Slams Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर किए गए कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। तनुश्री दत्ता का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के दौरान नाना पाटेकर के निधन पर दिग्गज अभिनेता के लिए 'Evil Dead' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी इस कमेंट की कड़ी आलोचना की है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने तनुश्री के बयान को असंवेदनशील और शर्मनाक बताते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar को याद कर भावुक हुए Anil Kapoor, बोले 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...')

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तनुश्री दत्ता को लगाई फटकार

AICWA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि नाना पाटेकर जैसे दिग्गज अभिनेता के निधन पर इस तरह का कमेंट करना सही नहीं है। संगठन ने तनुश्री दत्ता के 'Evil Dead' वाले बयान की निंदा करते हुए इसे सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश बताया। संगठन के मुताबिक किसी व्यक्ति के निधन के समय उसके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना जरूरी है। ऐसे मौके पर विवादित शब्दों का इस्तेमाल करना मानवीय मूल्यों के खिलाफ है।

AICWA ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी कलाकार के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। संगठन ने तनुश्री के कमेंट पर नाराजगी जाहिर करते हेउ कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: तिरंगा के सीक्वल को लेकर एक्साइटेड थे Nana Patekar, प्रोड्यूसर श्रेयांस ने बताया क्या था प्लान?)

नाना पाटेकर के सामाजिक कार्यों को AICWA ने किया याद

अपने बयान में AICWA ने नाना पाटेकर के फिल्मी योगदान के साथ-साथ उनके सामाजिक कार्यों का भी जिक्र किया। संगठन ने बताया कि अभिनेता ने नाम फाउंडेशन के जरिए संकट से जूझ रहे किसानों के परिवारों की मदद करने में योगदान दिया था। इसके अलावा कारगिल युद्ध के दौरान उनके योगदान को भी याद किया गया। नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार अभिनय और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता रहा है। उन्हें पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया था। AICWA ने यह भी कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के निधन पर सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। संगठन ने तनुश्री दत्ता के बयान को इसी संदर्भ में अनुचित बताया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article