हेल्थ

कभी एक दिन में 60 सिगरेट पी जाते थे नाना पाटेकर, फिर 56 की उम्र में ऐसे बदला पूरा रूटीन, ये था फिटनेस मंत्र

Nana Patekar Fitness Routine: नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी और सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिटनेस से जुड़ी चर्चा नियमित व्यायाम, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच पर ध्यान दिलाती है।

Image

Nana Patekar used to smoke 60 cigarette a day, this is how he quit, fitness routine

Nana Patekar Fitness Routine: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। पर्दे पर हर किरदार में जान डालने वाले नाना की जिंदगी हमेशा ही उनके प्रशंसको के लिए प्रेरणा रहेगी। एक्टिंग के साथ साथ नाना पाटेकर की सादगी भरी जीवनशैली और फिटनेस को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। उनकी पहचान सिर्फ दमदार डायलॉग और शानदार अभिनय तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका अनुशासित अंदाज भी उनके दिग्गज व्यक्तित्व की गवाही देता है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब नाना पाटेकर दिनभर में करीब 60 सिगरेट पी जाया करते थे। हालांकि 56 साल की उम्र में उन्होंने इस आदत को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सजगता से बहुत लोगों को प्रेरणा दी है। यहां पढ़ें नाना पाटेकर का फिटनेस मंत्र क्या था वहीं उनकी दिनचर्या में एक्सरसाइज कैसे शामिल थी।

    नाना पाटेकर का फिटनेस मंत्र

    नाना पाटेकर नियमित व्यायाम और सादगीपूर्ण जीवनशैली को खास महत्व देते थे। उनके लिए फिट रहने का मतलब केवल मांसपेशियां बनाना या शरीर को आकर्षक दिखाना नहीं था। बल्कि इसका असली उद्देश्य शरीर को एक्टिव रखना, रोजमर्रा के काम आसानी से करना और अपनी सेहत का ध्यान रखना है। नाना के मुताबिक, उनके लिए फिटनेस के साथ सादगी और मन की शांति दोनों ही चीजें बहुत मायने रखती थीं।

    डेढ़ से दो घंटा एक्सरसाइज

    रिपोर्ट्स के अनुसारनाना पाटेकर रोजाना करीब करीब डेढ़ से दो घंटा एक्सरसाइज करते थे। नाना के वर्कआउट में बेंच प्रेस, बाइसेप कर्ल, स्क्वैट्स और डिप्स जैसी एक्सरसाइज शामिल थीं। उनकी एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी, जिसमें में शॉर्ट्स और गमछा लिए जिम में पैरेलल बार्स पर ट्राइसेप डिप्स करते दिखाई दिए थे। वायरल वीडियो में नाना ने 75 की उम्र में लगाकर 15 ट्राइसेप डिप्स किए थे। उनके फिटनेस रूटीन में केवल जिम ही नहीं बल्कि योग भी शामिल था। नाना सूर्य नमस्कार करते थे और इसी के साथ साथ घर तो खेत आदि का काम भी करते थे।

    अच्छी फिटनेस और सेहत के लिए एक्टिव रहना, एक्सरसाइज करना तो हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट हर चीज का संतुलन बेहद जरूरी है। नाना पाटेकर का फिटनेस रूटीन सदा ही हमें इस बात की सीख देता रहेगा।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article