Upcoming boxy SUVs India: भारत में SUV सेगमेंट तेजी से बदल रहा है और अब ग्राहकों के बीच बॉक्सी (boxy) और रग्ड डिजाइन वाली गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर Land Rover Defender से इंस्पायर्ड डिजाइन वाली SUVs को लेकर ऑटो कंपनियां काफी उत्साहित हैं। आने वाले समय में कई नई SUVs भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं, जो दमदार लुक, ऑफ-रोडिंग क्षमता और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेंगी। इस आर्टिकल में आपको 5 अपकमिंग एसयूवी को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

Upcoming boxy SUVs India (Photo: mahindra)
Mahindra Vision S
सबसे पहले बात करें Mahindra Vision S की तो यह SUV कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें पेट्रोल, डीजल के साथ इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन का विकल्प भी मिल सकता है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन जैसे विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसका डिजाइन काफी हद तक बॉक्सी और मजबूत होगा, जो इसे एक प्रीमियम ऑफ-रोड SUV का लुक देगा।
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV को लेकर भी ग्राहक खासे उत्साहित हैं। यह Tata Motors की सबसे चर्चित आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs में से एक है। यह SUV रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन का मिक्स होगी, जिसमें क्लोज्ड ग्रिल, LED लाइट बार और नया स्टाइल देखने को मिलेगा। यह Tata के EV पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण जोड़ साबित हो सकती है।
Renault Bridger
इसके अलावा, Renault Bridger भी फिलहाल कॉन्सेप्ट स्टेज में है, लेकिन इसे 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की संभावना है। इसका डिजाइन भी काफी हद तक Defender जैसा बॉक्सी और मजबूत होगा।
JSW Jetour T2
JSW Jetour T2 की बात करें तो इसे भारत में 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलेगा। यह SUV न सिर्फ पावरफुल होगी बल्कि इसमें इलेक्ट्रिक मोड में ड्राइविंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यह ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनेगी।
Chery iCaur V23
Chery iCaur V23 भी भारत में लॉन्च होने वाली एक और बॉक्सी SUV होगी। इसमें रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिल सकते हैं। इसकी रेंज भी काफी अच्छी बताई जा रही है, जो एक बार चार्ज करने पर 400 से 500 किमी तक हो सकती है।
