दुनिया

मेरे बिना आपकी जीत मुमकिन नही थी- ट्रंप पर मस्क ने निकाली भड़ास, दे दिया एक-एक आरोपों का जवाब

ट्रंप ने आज ही एलन मस्क पर हमला करते हुए कहा था कि बिल के बारे में उन्हें सब पता था। मस्क ने टैक्स और खर्च बिल को गलत बताते हुए ट्रंप सरकार की आलोचना की थी।

Image

मस्क और ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीएओ एलन मस्क के बीच टकरार बढ़ता दिख रहा है। ट्रंप के आरोपों के बाद अब एलन मस्क ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वो नहीं होते तो ट्रंप की जीत मुमकिन नहीं थी। इतना ही नहीं मस्क ने ट्रंप के आरोपों पर भी पलटवार किया है।

एलन मस्क ने दिखाया ट्रंप को आइना

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा- "मेरे बिना, ट्रम्प चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स सदन को नियंत्रित करते और रिपब्लिकन सीनेट में 51-49 होते।" बजट बिल पर, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्रंप के दावे को गलत बताते हुए कहा- "यह बिल मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और रात के अंधेरे में इतनी तेजी से पारित किया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका।"

ट्रंप ने क्या कहा था

ट्रंप ने दावा किया था कि मस्क को टैक्स और खर्च बिल के बारे में जानकारी थी, ये उनके लिए नया नहीं था। ट्रंप ने कहा कि एलन इसलिए परेशान हैं क्योंकि हमने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बहुत ज्यादा पैसे वाला ईवी जनादेश ले लिया था। उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वे चाहते हैं कि हम सब्सिडी के तौर पर अरबों डॉलर चुकाएं। "मुझे हमेशा से एलन पसंद रहा है। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ...उन्होंने मेरे बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा। मैं चाहता हूं कि वे बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल अविश्वसनीय है...मैं एलन से बहुत निराश हूं। मैंने एलन की बहुत मदद की है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article