IND vs WI 5th T20I Today Match Timing: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एमचिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज की बात करें तो फिलहाल दोनों टीमें बेहतरीन खेल रही है। 5वें मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह का बाहर जाना टीम इंडिया के लिए नुकसानदेय है, क्योंकि इस सीरीज में वह अच्छी लय में थे। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार वापसी कर रहे हैं और एक ऐसे मैदान पर उनका आगमन हो रहा है जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
क्या वैभव को मिलेगा मौका
5 मैच की सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को अब तक मौका नहीं मिला है। ऐसे में उनके खेलने की उम्मीद लगाई जा रही है। अब तक हुए 4 मैच में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है कि संजू और अभिषेक दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की हो। ऐसे में वैभव को मौका दिया जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा?
| कौन सा मैच | कहां होगा मैच | मैच का समय |
| भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां मैच | बेंगलुरू के एमचिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:00 बजे |
भारत और वेस्टइंडीज की टीम-
भारत की अपडेट हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।
