एजुकेशन

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: 3500 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द करें अप्लाई

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 17 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए जरूरी खबर है। केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 17 अक्टूबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 16,650 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 तक अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: जरूरी जानकारी

विवरणजानकारी
बैंक का नामकेनरा बैंक
पद का नामअप्रेंटिस
कुल पद3,500
आवेदन की अंतिम तारीख17 अक्टूबर 2026
फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तारीख1 नवंबर 2026
मासिक स्टाइपेंड16,650 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटcanarabank.bank.in

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों ने 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच ग्रेजुएशन पूरा किया हो।

क्या होनी चाहिए आयु सीमा

आयु सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2006 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें?

1. केनरा बैंक की वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं।

2. Recruitment सेक्शन खोलें।

3. Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।

5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

6. लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।

7. फॉर्म सबमिट करके उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

आवेदन की फीस और स्टाइपेंड?

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है। चयनित अप्रेंटिस को हर महीने कुल 16,650 रुपये मिलेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article