दुनिया

इराक में किडनैप अमेरिकी जर्नलिस्ट शेली किटलसन होंगी रिहा, तुरंत छोड़ेंगी देश; कताइब हिज्बुल्लाह ने किया एलान

मिलिशिया समूह ने संकेत दिए हैं कि पत्रकार को रिहा किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी रिहाई के पीछे राजनीतिक बातचीत और स्थानीय नेतृत्व की भूमिका अहम रही है। हालांकि संगठन ने यह भी साफ किया है कि रिहाई के बाद किटल्सन को तुरंत इराक छोड़ना होगा।

Image

अमेरिकी जर्नलिस्ट शेली किटलसन (फोटो-ट्विटर)

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां इराक में अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन (Shelly Kittleson) के अपहरण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को राजधानी बगदाद में हथियारबंद लोगों ने उन्हें दिनदहाड़े किडनैप कर लिया था। हालांकि, ईरान समर्थित इराकी मिलीशिया कताइब हिज्बुल्लाह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को रिहा करेगा, जिनका पिछले सप्ताह बगदाद की एक सड़क से अपहरण कर लिया गया था। कताइब ने कहा कि इस पहल को भविष्य में दोहराया नहीं जाएगा। कताइब ने पहले यह स्वीकार नहीं किया था कि किटलसन के अपहरण के लिए वह जिम्मेदार है, हालांकि अमेरिकी और इराकी अधिकारियों ने इस घटना के लिए इसी समूह को जिम्मेदार ठहराया था।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व क्षेत्र पहले से ही तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है और लगातार युद्ध की स्थितियां जटिल होती जा रही हैं। द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से इस अपहरण के पीछे ईरान समर्थित मिलिशिया संगठन Kataib Hezbollah का हाथ होना बताया जा रहा था। अमेरिकी और इराकी अधिकारियों का मानना है कि किटल्सन को इस संगठन के गढ़ में रखा गया था और उन्हें एक तरह से रणनीतिक दबाव के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, इस मिलिशिया समूह ने संकेत दिए हैं कि पत्रकार को रिहा किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी रिहाई के पीछे राजनीतिक बातचीत और स्थानीय नेतृत्व की भूमिका अहम रही है। हालांकि संगठन ने यह भी साफ किया है कि रिहाई के बाद किटल्सन को तुरंत इराक छोड़ना होगा।

एक दशक से इराक-सीरिया में कर रहीं रिपोर्टिंग

Shelly Kittleson एक अनुभवी फ्रीलांस पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले एक दशक से अधिक समय तक इराक, सीरिया और अफगानिस्तान जैसे संघर्ष क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है। वे अपनी जमीनी रिपोर्टिंग और जोखिम उठाने वाले पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं।

इस घटना के बाद FBI और अमेरिकी विदेश विभाग सहित कई एजेंसियां उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयास कर रही हैं। वहीं, पत्रकार संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने भी उनकी जल्द रिहाई की मांग की है। यह मामला एक बार फिर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और सशस्त्र समूहों की सक्रियता के बीच स्वतंत्र पत्रकारों के लिए जोखिम पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। कुल मिलाकर, शेली किटल्सन का अपहरण न सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा करता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article