दुनिया

48 घंटे तक जहां हैं वहीं रहें, बाहर न निकलें; ट्रंप की धमकी के बाद भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी नागरिकों से 48 घंटे तक बाहर न निकलने, घर के अंदर रहने और बिजली स्टेशनों व सैन्य ठिकानों जैसी संवेदनशील जगहों से दूर रहने की अपील की है।

Image

ट्रंप की धमकी के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी (फाइल फोटो)

Photo : AP

पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और इजरायल के हमलों के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों से अगले 48 घंटे तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि पिछली एडवाइजरी को जारी रखते हुए,जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं,उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहने की सलाह दी जाती है।

  • बिजली,सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें
  • घर के अंदर रहें
  • हाईवे पर किसी भी मूवमेंट के लिए दूतावास से पूरी तरह से संपर्क करें

इन लोगों को भी दी सलाह

इसके साथ ही एडवाइजरी में दूतावास की ओर से उपलब्ध कराए किराए के होटलों में रहने वालों को भी भीतर ही रहने की सलाह दी जाती है और साइट पर मौजूद दूतावास टीम से नियमित संपर्क में बनाए रखने की अपील की जाती है।

सहायता के लिए करें इन नंबरों पर संपर्क

दूतावास ने अनुरोध किया है कि आधिकारिक अपडेट्स पर करीब से नजर रखें और सहायता के लिए मोबाइल नंबर-+989128109115; +989128109102, +989128109109;+989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। एंबेसी के अनुसार ये नंबर चालू रहेंगे। इससे पहले भी भारत सरकार अपने नागरिकों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ईरान छोड़ने की सलाह दे चुकी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी अब तक की सबसे बड़ी धमकी

ये एडवाइजरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात (अमेरिकी समयानुसार) ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी के बाद जारी की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को अभी तक की सबसे गंभीर और बड़ी धमकी दी। उन्होंने लिखा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी,जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो,लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है,जहां कुछ अलग,ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार हो जाए?

ट्रंप ने दावा किया कि मंगलवार रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article