दुनिया

ट्रंप को चीन, फ्रांस सहित अन्य देशों से उम्मीद, बोले- जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए भेजेंगे युद्धपोत

West Asia Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कई देश, खासकर वो जो होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की ईरान की कोशिशों से प्रभावित हैं, अब अमेरिका के साथ मिलकर इस जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

West Asia Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर युद्धपोत भेजने की बात कही। साथ ही उम्मीद जताई कि चीन, फ्रांस, दक्षिण कोरिया जैसे देश भी अपने युद्धपोत भेजेंगे। उन्होंने कहा कि कई देश, खासकर वो जो होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की ईरान की कोशिशों से प्रभावित हैं, अब अमेरिका के साथ मिलकर इस जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे।

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा, ''हमने ईरान की 100 फीसदी सैन्य क्षमता को पहले ही खत्म कर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ईरान के लिए ड्रोन भेजना, समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाना या या इस जलमार्ग के आस-पास या इसके अंदर कहीं भी कम दूरी की मिसाइल दागना अभी भी संभव है। भले ही वह कितनी बुरी तरह हार गए हों।

ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन और अन्य देश भी इस इलाके में अपने जहाज भेजेंगे, ताकि जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखा जा सके।

ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन और अन्य देश भी इस इलाके में अपने जहाज भेजेंगे, ताकि जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखा जा सके। ट्रंप ने आगे कहा कि फिलहाल अमेरिका तटवर्ती इलाकों पर जोरदार बमबारी करेगा और लगातार ईरानी नावों और जहाजों को पानी में ही तबाह करता रहेगा। बकौल ट्रंप, किसी भी स्थिति में जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खुला, सुरक्षित और आजाद करवा लेंगे!

ईरान के अहम द्वीप पर भीषण बमबारी

इससे पहले, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को शुक्रवार को नष्ट कर दिया और चेतावनी दी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन में हस्तक्षेप करना जारी रखता है तो उसकी तेल अवसंरचना को निशाना बनाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। खार्ग द्वीप पर ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article