दुनिया

'भारतीय जहाजों पर हमला मंजूर नहीं', होर्मुज से निकल रहे टैंकरों पर ड्रोन हमले को लेकर भड़के ट्रंप; ईरान पर फोड़ा ठीकरा

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर कथित ड्रोन हमलों को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि भारतीय जहाजों पर किए गए कथित ड्रोन हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर कथित ड्रोन हमलों को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि भारतीय जहाजों पर किए गए कथित ड्रोन हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।

ट्रंप ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल रात होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर उनकी (ईरान) तरफ से हमले की कोशिश की गई, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल के दिनों में ओमान तट के पास भारतीय नाविकों वाले कई वाणिज्यिक जहाज हमलों और सैन्य कार्रवाई की चपेट में आए हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर बीती रात ड्रोन हमला किया गया, लेकिन इस हमले को विफल कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया और न ही यह स्पष्ट किया कि वह किन जहाजों की बात कर रहे थे। घटना पर ईरान की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रंप ने ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा, ''ईरान ने फेक न्यूज को जो शर्तें बताई हैं, उनका शांति समझौते की शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है।'' ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ ईमानदारी और भरोसे के आधार पर बातचीत करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान बार-बार ऐसे बयान दे रहा है, जिनका वास्तविक वार्ताओं से कोई लेना-देना नहीं है।

ट्रंप ने होर्मुज के पास भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कथित ड्रोन हमले की कोशिश पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जहाजों पर किए गए इस हमले को पूरी तरह विफल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जहाजों के खिलाफ ड्रोन हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है और ईरान को तुरंत अपना रवैया सुधारना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान को हालात संभालने के लिए तेजी से कदम उठाने होंगे।

भारतीय नाविकों वाले 3 जहाजों पर हुए हमले

8 जून को पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर 'मारिवेक्स' पर कार्रवाई हुई थी, जिसमें सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इसके बाद 10 जून को पलाऊ के ही झंडे वाले टैंकर 'सेटेबेलो' पर हुए हमले में 24 भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं, गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले टैंकर 'जलवीर' पर भी हमला हुआ, जिसमें 20 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article