दुनिया

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, TTP ने पाक आर्मी को बनाया निशाना; 2 की मौत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2023, 08:02 PM IST

Pakistan Terrorist Attack: प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हाफिज गुल बहादुर संगठन ने आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन ने कहा कि आत्मघाती बम हमलावर एक अफगान नागरिक था।

Image

पाकिस्तान में आतंकी हमला (फाइल फोटो)

Photo : AP

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाकर किए गए इस आत्मघाती हमले में 2 की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली है।

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमला

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादी संगठन के एक गुट द्वारा किये गये आत्मघाती बम हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सेना की मीडिया शाखा ने सोमवार को बताया कि रविवार को बन्नू छावनी में आजाद मंडी के पास सुरक्षा बलों के काफिले को विस्फोटकों से भरे एक दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। यह काफिला उत्तरी वजीरिस्तान जिले से बन्नू जा रहा था।

3 सैनिक घायल

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि इस आत्मघाती हमले में दो आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि तीन सुरक्षा कर्मी और सात आम नागरिक घायल हो गए। आईएसपीआर के अनुसार घायलों को बन्नू के 'कम्बाइंड मिलिट्री' अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनमें तीन सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली जिम्मेदारी

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हाफिज गुल बहादुर संगठन ने आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन ने कहा कि आत्मघाती बम हमलावर एक अफगान नागरिक था। सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को प्रांत में एक खुफिया अभियान के दौरान आठ आतंकवादियों को मार गिराये जाने के बाद यह आत्मघाती हमला हुआ है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article