दुनिया

PAK का फाइटर प्लेन, 55 सैनिक मारने का तालिबान का दावा, कहा-जवाबी कार्रवाई का अधिकार, डूरंड लाइन पर चौकियों पर हमले

अपने इस ऑपरेशन में अफगान तालिबान ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। अफगान तालिबान का कहना है कि 23 शव उसके कब्जे में हैं। हल्के एवं बड़े हथियार भी उसके हाथ लगे हैं। पाकिस्तान की सरकार का कहना है कि उसने तोरखाम में ओमरी कैंप को निशाना बनाया।

Image

पाकिस्तानी पोस्ट्स पर तालिबान ने किए हमले।

Photo : ANI

Taliban attacks Pakistan Posts: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार तड़के एक दूसरे को निशाना बनाकर हमले हुए। अफगानिस्तान का दावा है कि उसने डूरंड लाइन पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे हैं। यहां तक कि उसने एक पाकिस्तानी फाइटर प्लेन को भी मार गिराने का दावा किया गया है। अफगान सुरक्षाबलों TOLO न्यूज को बताया कि अफगानिस्तान की वायु सीमा में दाखिल पाकिस्तानी फाइटर जेट को उन्होंने मार गिराया है। रिपोर्टों के मुताबिक इस्लामिक अमीरात के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि डूरंड लाइन के आस-पास कई प्रांतों मं पाकिस्तान के एक मुख्यालय और 19 चेक प्वाइंट्स पर अफगान तालिबान ने कब्जा किया है।

पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे-तालिबान

अपने इस ऑपरेशन में अफगान तालिबान ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। अफगान तालिबान का कहना है कि 23 शव उसके कब्जे में हैं। हल्के एवं बड़े हथियार भी उसके हाथ लगे हैं। पाकिस्तान की सरकार का कहना है कि उसने तोरखाम में ओमरी कैंप को निशाना बनाया। नांगरहार के सूचना प्रमुख कुरैशी बादलून ने कहा कि पाकिस्तानी हमले में एक महिला सहित कई लोग इस हमले में घायल हुए।

डूरंड लाइन के पास पाक चौकियों पर हमले

तालिबान के प्रवक्ता का कहना है कि डूरंड लाइन के पास उनके सैनिकों ने बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी चौकियों पर हमले किए। तोरखाम में उसने पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा किया। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने जवाबी हमला किया है क्योंकि पाकिस्तान ने अपने हवाई हमले में निर्दोष बच्चों एवं महिलाओं को मारा है। उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।

इलाके की एकता से कोई समझौता नहीं करेगा पाक-जरदारी

इस एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, 'पाकिस्तान अमन और इलाके की एकता से कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सेना का जवाब पूरी तरह और मजबूती से है। जो लोग हमारे अमन को कमजोरी समझेंगे, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी पहुंच से बाहर नहीं होगा।' पाकिस्तान की ओर से 22 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित टीटीपी के ठिकानों पर हमला किया गया था। अफगानिस्तान ने चेतावनी दी थी कि इसका पलटवार होगा. गुरुवार देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article