दुनिया

इजरायल के लिए ढाल बना जॉर्डन, अम्मान में बजने लगा हवाई सायरन; अपने एयरस्पेस में ईरानी ड्रोनों को किया ढेर

Israel Iran Conflict: इजरायल के ईरान पर हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बीच जॉर्डन की राजधानी में शुक्रवार को हवाई हमले के सायरन बजने लगे। स्थिति की संवेदनशीलता के कारण नाम न बताने की शर्त पर इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ईरान से इजरायल की ओर दागे गए 100 से अधिक ड्रोन को इराकी हवाई क्षेत्र को पार करते हुए ट्रैक किया गया था।

Image

जॉर्डन ने ईरानी ड्रोनों को किया इंटरसेप्ट

Photo : AP

Israel Iran Conflict: इजरायल के ईरान पर हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बीच जॉर्डन की राजधानी में शुक्रवार को हवाई हमले के सायरन बजने लगे। जॉर्डन के सरकारी मीडिया ने अपनी खबर में कहा कि देश की वायु सेना अपने हवाई क्षेत्र में आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को रोक रही है।

क्या है पूरा मामला?

सरकारी समाचार एजेंसी ने एक शीर्ष सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि सैन्य आकलन था कि ये मिसाइल और ड्रोन जॉर्डन के क्षेत्र में गिर सकते हैं जिसमें आबादी वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। खबर में कहा गया कि इससे नागरिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा हो सकता था और इसी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।

अधिकारी ने कहा कि जॉर्डन सशस्त्र बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और किसी भी परिस्थिति में जॉर्डन के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं होने देंगे। इजरायली सेना ने कहा कि वह इजराइली क्षेत्र के बाहर ड्रोन को रोक रही है।

100 से अधिक ड्रोनों को किया गया ट्रैक

स्थिति की संवेदनशीलता के कारण नाम न बताने की शर्त पर इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ईरान से इजरायल की ओर दागे गए 100 से अधिक ड्रोन को इराकी हवाई क्षेत्र को पार करते हुए ट्रैक किया गया था। ईरान की सीमा से लगे इराक के दियाला प्रांत के निवासियों ने शुक्रवार सुबह ईरानी क्षेत्र में विमानों और हमलों की आवाज़ें सुनीं। कुछ लोगों ने बाद में कहा कि उन्होंने ईरान से दागे गए ड्रोन को इजरायल की ओर जाते देखा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article