दुनिया

सूडान में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 46 की मौत; दो बच्चों समेत 10 घायल

Sudan Plane Crash: सूडान के ओमडुरमैन शहर में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सेना ने बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य कर्मियों और आम नागरिकों की मौत हुई, लेकिन यह नहीं बताया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

Image

सूडान प्लेन क्रैश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Sudan Plane Crash: सूडान के ओमडुरमैन शहर में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सेना ने एक बयान जारी कर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी।

कहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान?

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि 'एंटोनोव' विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य कर्मियों और आम नागरिकों की मौत हुई, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 19 लोग मारे गए और उनके शवों को ओमडुरमैन के नाउ में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल में दो बच्चों सहित पांच घायल आम नागरिक भी भर्ती कराए गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, विमान ओमडुरमैन के करारी जिले में एक घर पर जा गिरा जिसकी वजह से वहां पर मौजूद लोग भी मारे गए।

गौरतलब है कि सूडान 2023 में तभी से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब सेना और अर्धसैनिक समूह ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के बीच तनाव खुले युद्ध में बदल गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article