दुनिया

रूस में Su-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे दोनों पायलट

Russian Fighter Jet Crash: रूस के कालिनिनग्राद में बुधवार को Su-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Image

रूस में Su-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त (फाइल साभार)

Photo : iStock
  • Russian Fighter Jet Crash: रूस के कालिनिनग्राद में बुधवार को Su-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Su-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो तिमोफीवका और जेल्योनोई बोर गांवों के बीच जा गिरा।
  • बाल-बाल बचे पायलट

  • पायलट और को-पायलट दोनों ने बाल-बाल बचे। दोनों ने ही समय रहते विमान से इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।हालांकि, घायल अवस्था में पायलट को सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

  • रूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि Su-30 लड़ाकू विमान निर्धारित ट्रेनिंग उड़ान पर था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एक निर्जन इलाके में गिरा, जिससे आबादी वाले क्षेत्र में नुकसान की आशंका कम रही।
  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article