दुनिया

इजरायल ने अब सीरिया को बनाया निशाना, दमिश्क के पास लड़ाकू विमानों ने बरपाया कहर

Israel Air Strike: इजरायल ने सीरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने मंगलवार की देर रात सीरिया की राजधानी के दक्षिण में एक शहर और दक्षिणी प्रांत दारा पर एयरस्ट्राइक की है। सीरियाई सुरक्षा सूत्र और सीरिया टीवी ने बताया कि इजरायली हमलों में दमिश्क के लगभग 20 किमी दक्षिण में किसवेह शहर को निशाना बनाया गया।

Image

इजरायल एयरस्ट्राइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : AP

Israel Air Strike: इजरायल ने सीरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने मंगलवार की देर रात सीरिया की राजधानी के दक्षिण में एक शहर और दक्षिणी प्रांत दारा पर एयरस्ट्राइक की है।

इजरायल ने इन इलाकों में बरसाए बम

सीरियाई सुरक्षा सूत्र और सीरिया टीवी ने बताया कि इजरायली हमलों में दमिश्क के लगभग 20 किमी दक्षिण में किसवेह शहर को निशाना बनाया गया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि अतिरिक्त इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी प्रांत दारा के एक कस्बे को निशाना बनाया गया। दमिश्क के निवासियों और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के संवाददाताओं ने राजधानी के ऊपर कई धमाकों और कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले हवाई जहाजों की आवाजें सुनी हैं।

मिलस्ट्री साइट्स को बनाया गया निशाना

इजरायली सेना का कहना है कि उसने मिलिस्ट्री साइट्स को निशाना बनाया है। सीरिया पर हमलों को लेकर इजरायली सुरक्षा मंत्री इजरायल काट्ज का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने बताया कि इजरायली वायु सेना दक्षिणी सीरिया में जोरदार हमला कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इजरायली सरकार दक्षिणी सीरिया को दक्षिणी लेबनान नहीं बनने देगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article