दुनिया

पेरू में भीषण भिड़ंत के बाद खाई में गिरी बस, कम से कम 37 की मौत; 13 अन्य घायल

Peru Bus Accident: दक्षिण पेरू में बुधवार तड़के एक यात्री बस दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए। अरैक्विपा क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रबंधक वाल्टर ओपोरतो ने स्थानीय रेडियो आरपीपी को बताया कि बस एक पिकअप ट्रक से टकराई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

Image

पेरू में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Peru Bus Accident: दक्षिण पेरू में बुधवार तड़के एक यात्री बस दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए। अरैक्विपा क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रबंधक वाल्टर ओपोरतो ने स्थानीय रेडियो आरपीपी को बताया कि बस एक पिकअप ट्रक से टकराई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। बस शहर चाला से रवाना हुई थी और अरैक्विपा शहर की ओर जा रही थी। चाला दक्षिण पेरू का एक खनन क्षेत्र है।

क्यों हुआ सड़क हादसा

पेरू में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। हालांकि, बुधवार की दुर्घटना क्यों हुई? इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों ने पहले बताया कि कई दुर्घटनाओं के पीछे ड्राइवर की लापरवाही और रफ्तार जिम्मेदार होती है। इससे पहले अगस्त में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी।

सनद रहे कि जुलाई में लिमा से पेरू के अमेजन क्षेत्र जा रही एक बस दुर्घटना हुई। बस पलटने की वजह से कम से कम 18 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए थे। जनवरी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हुए थे, जब एक बस नदी में जा गिरी थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में पेरू में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 3,173 मौतें हुई हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article