BSF Constable Tradesman Admit Card 2026: भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित होने वाली कांस्टेबल (Tradesman) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीएसएफ द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार स्टोरी में दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के मदद से इसे डाउनलोड करें।
कब होगी परीक्षा
बीएसएफ में 3588 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को बता दें कि परीक्षा विभिन्न शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 3 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 5 से 7 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम का स्कोरकार्ड जारी
कैसे करें बीएसएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले bsf.mha.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए कांस्टेबल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
नोट - एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें और इसमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर +91-9513251955 या मेल माध्यम से संपर्क करें ताकि गलती में समय से सुधार किया जा सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -HPRCA Patwari Admit Card 2026 जारी, तुरंत करें डाउनलोड
क्या है परीक्षा का मार्किंग स्कीम
बता दें कि परीक्षा कुल 120 मिनट की अवधि के लिए 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस परीक्षा का सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यानी गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के अंक नहीं काटे जाएंगे।
परीक्षा का पैटर्न
कांस्टेबल ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 25 प्रश्न, प्रारंभिक गणित के 25 प्रश्न, एनालिटिकल एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न और अंग्रेजी और हिंदी भाषा के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी एमसीक्यू होंगे, जिनका उत्तर दिए गए 4 विकल्पों में से एक होगा।
