टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'बहन का नया निशाना'- काम्या पंजाबी ने लव-गुल्लू पर कसा तंज, कनिका मान को भी लिया आड़े हाथों

Bigg Boss 20 Kamya Punjabi Slams Love Gill-Gullu: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' लव गिल बीते दिनों गुल्लू के साथ मस्ती करती नजर आईं। ऐसे में अब कनिका मान ने लव गिल पर तंज कसा है।

Image

Bigg Boss 20: काम्या पंजाबी ने लव गिल पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Kamya Punjabi Slams Love Gill-Gullu: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया मोड़ ले रही है। गेम के चक्कर में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी बदल चुके हैं। जहां पहले लव गिल को हमेशा स्काउट के साथ देखा जाता था। वहीं बीते दिन लव गिल, गुल्लू के साथ मस्ती करती नजर आईं। लेकिन लव गिल की इस बात पर अब 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी ने तंज कसा है। काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर लव गिल के साथ-साथ कनिका मान को भी आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'विलेन' का टैग मिलने पर फूटा Scout OP की मंगेतर काशवी का गुस्सा

'बिग बॉस 20' में लव गिल और गुल्लू को लेकर किया गया काम्या पंजाबी का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 'बिग बॉस 20' में लव गिल और गुल्लू की नजदीकियों पर लिखा, "बहन का नया निशाना...ऊप्स नया भाई कौन है बताओ? बहन की नई मां कौन है बताओ? जिसकी कल सलमान के सामने बोलती बंद हो गई थी, लेकिन आज काजी फैंस को 'माफ करना लेकिन मैं माफी नहीं मांग रही' जो कहा है, उसका जवाब तो देना होगा ना। क्या बोलती काजी की जनता?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बातों से खौला Manish Goel का खून, ज्वालामुखी की तरह फटा गुस्सा; हैरान कंटेस्टेंट्स

काम्या पंजाबी का ये ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि काम्या पंजाबी के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लव गिल और गुल्लू की नजदीकियों पर निशाना साधा था। एक यूजर ने लिखा, "लव गिल को पता है कि लोग उसे 'टची' कहते हैं, लेकिन वही चीज वो गुल्लू के साथ दोबारा कर रही है और इसे बुरा भी नहीं लग रहा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या गुल्लू लव का नया मसाज पार्टनर है?"

'बिग बॉस 20' में आज मचेगा बवाल

बता दें कि 'बिग बॉस 20' में आज घमासान होने वाला है। जहां नॉमिनेशन के दौरान मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच झगड़ा होगा। वहीं बाद में आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच भी लड़ाइयां होगीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article