दुनिया

'प्रतिस्पर्धा से नहीं बल्कि सहयोग से तय हो हमारा भविष्य', आसियान-भारत सम्मेलन में PM मोदी ने वैश्विक चुनौतियों का किया जिक्र

मनीला में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले वर्षों में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।'

Image

आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी।

Photo : ANI

ASEAN-India Summit 2026: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया अनेक संकटों से गुजर रही है। ऐसे में उसे शांति और स्थिरता की जरूरत है। आसियान के साथ भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस सम्मेलन से आसियान-भारत संबंधों को एक नई गति मिली है। हमारे पास सामर्थ्य भी है और शक्ति भी। पिछले कुछ वर्षों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई प्रदान की है। हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रही है।

'भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, को-ऑपरेशन से तय हो'

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'भारत और आसियान मिलकर विश्व के लगभग 1/4 जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, को-ऑपरेशन से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है और हमारे पास संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र के शांति, स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं। पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।'

250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए

पीएम ने कहा, 'हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले वर्षों में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं और 10,000 से अधिक स्किल बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी है। आज भारत और नौ आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का एक प्रमाण है। 2014 से अब तक हमने पीपल टू पीपल टाईज मजबूत करने के लिए 100 से अधिक इनिशिएटिव लिए हैं।

दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है-पीएम

पीएम ने कहा कि 2014 से अब तक हमने लोगों के बीच आपसी संपर्क मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं, लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं और कौशल विकास के लिए 10,000 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं। आज भारत और आसियान के नौ देशों के बीच सीधी उड़ानें और बढ़ता पर्यटन हमारे करीबी संबंधों का प्रमाण हैं। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और निश्चितता की जरूरत है। ऐसे समय में इस वर्ष की थीम 'नेविगेटिंग आवर फ्यूचर टुगेदर' (मिलकर अपने भविष्य की राह तय करना) विशेष महत्व रखती है।

हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी

उन्होंने कहा कि 'हमारा मानना है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले वर्षों में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य की नई दिशा तय करनी होगी। इस साझेदारी में आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट है और आगे भी बनी रहेगी। मुझे विश्वास है कि आज की यह बैठक हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और एक सुरक्षित, समावेशी एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान देगी।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article