भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। देश के हर कोने में इस वक्त शादियां हो रही हैं और फिल्मी सितारे भी इन सीजन से अछूते नहीं हैं। बॉलीवुड अदाकारा सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे ने हाल ही में शादी रचाई है, जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। शिवजीत की शादी मुंबई के एक 5 सितारा होटल में सम्पन्न हुई, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें शिवजीत के जीजा जहीर खान अहम रहे, जिन्होंने खूब जिम्मेदारियां निभाई हैं। इस वक्त इंटरनेट पर शिवजीत की शादी से सामने आई कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं, जिनमें खुशियों के पल नजर आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "उसने कमरे में बुलाकर गलत तरह से...", Daisy Shah संग साउथ डायरेक्टर ने की बदतमीजी
Sagarika Ghatge ने उतारी भाई शिवजीत घाटगे की नजर
सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे ने शाही अंदाज में शादी रचाई, जिसकी वीडियोज इंस्टाग्राम पर देखी जा सकती हैं। इन वीडियोज में से एक में सागरिका घाटगे अपने भाई शिवजीत की नजर उतारती नजर आ रही हैं। फैंस ये वीडियो देखने के बाद यही कह रहे हैं कि सागरिका ने शादी में बहन का सारी जिम्मेदारियां निभाई हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे 'हवस के पुजारी'..., Ayushmann Khurrana से हुई "गंदी डिमांड"
Zaheer Khan ने उठाई बच्चे की जिम्मेदारी
जहां सागरिका घाटगे अपने भाई शिवजीत की शादी की रस्मों में बिजी नजर आईं, तो वहीं पर जहीर खान बच्चे की जिम्मेदारी उठाते दिखाई दिए। इंटरनेट पर जहीर खान की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं, जिनमें जहीर खान अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। जहीर खान का ये क्यूट डैडी अंगाज लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है, जिस कारण हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि जहीर खान शांत स्वभाव के हैं लेकिन इतने शांत हैं कि फंक्शन में बच्चे संभालेंगे, ये किसी को नहीं पता था। वैसे आपको जहीर खान का ये क्यूट अंदाज कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
