दुनिया

Baltimore Bridge Video: जहाज के टकराते ही भरभरा कर गिर गया अमेरिका में पुल, बह गईं कारे, गिर गए लोग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2024, 06:35 PM IST

Baltimore Bridge Video: फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज का एक हिस्सा एक बड़े जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ढह गया और कई वाहन नीचे पटाप्सको नदी में गिर गए।

Image

अमेरिका में गिरा पुल

Photo : AP

Baltimore Bridge Video: अमेरिका में एक बड़ा हादसा हो गया है। अमेरिका के बाल्टीमोर में मंगलवार तड़के एक कंटेनर जहाज एक प्रमुख पुल से टकरा गया। जहाज के टकराते ही पुल भरभरा कर गिर गया और नदी में समा गया। इस हादसे के बाद पुल पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में बह गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार दर्जनों लोग भी पानी भी बह गए हैं।

पटाप्सको नदी में गिरा पुल

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज का एक हिस्सा एक बड़े जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ढह गया और कई वाहन नीचे पटाप्सको नदी में गिर गए। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि किस कारण से मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया।

पिलर से टकराया जहाज

जहाज पुल के एक पिलर से टकरा गया, जिससे पुल कई जगहों से टूट गया। पूरा ब्रिज कुछ ही सेकंड में पानी में गिर गया। जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा। बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह आपात स्थिति है। कार्टराईट ने कहा कि आपातकालीन कर्मी कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे नदी में हैं। उन्होंने कहा- "हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है।"

1977 में बना था पुल

यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी तक फैला है जो एक महत्वपूर्ण मार्ग है। बाल्टीमोर बंदरगाह के साथ-साथ पूर्वी तट पर नौ-परिवहण का केंद्र है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article