दुनिया

क्या शांति वार्ता से पीछे हटा यूक्रेन? सैनिकों के अवशेषों की अदला-बदली पर नहीं दिया अपडेट; रूस कर रहा इंतजार

Russia-Ukraine War: रूस के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों को योजनाबद्ध तरीके से एक-दूसरे को सौंपे जाने के लिए मॉस्को अब भी कीव से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि कीव ने शवों को सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम समय में रोक दिया।

Image

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

Photo : AP

Russia-Ukraine War: रूस के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों को योजनाबद्ध तरीके से एक-दूसरे को सौंपे जाने के लिए मॉस्को अब भी कीव से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही रूस ने अपने उस आरोप को दोहराया कि यूक्रेन ने इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

रूस का यूक्रेन पर लगाए आरोप

रूस की सरकारी मीडिया ने रूसी वार्ताकार समूह के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर जोरिन के हवाले से कहा कि रूस ने सीमा पर विनिमय स्थल पर यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैनिकों के 1,212 शवों को पहुंचा दिया है और यूक्रेनी अधिकारियों से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है।

जोरिन ने कहा कि ऐसे ‘संकेत’ मिले हैं कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक स्थगित कर दी जाएगी। रूस और यूक्रेन ने शनिवार को एक-दूसरे पर युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली की योजना को खतरे में डालने का आरोप लगाया, जिस पर सोमवार को इस्तांबुल में आमने-सामने की वार्ता के दौरान सहमति बनी थी। हालांकि, इस वार्ता में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई थी।

'यूक्रेन ने अंतिम समय में रोकी प्रक्रिया'

रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि कीव ने शवों को सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम समय में रोक दिया। मेडिंस्की ने शनिवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूस से यूक्रेनी सैनिकों के 1,200 से अधिक शवों को ले जाने वाले ‘रेफ्रिजरेटेड’ ट्रक पहले ही सीमा पर सहमति से तय किये गये स्थल पर पहुच चुके हैं। इसके जवाब में यूक्रेन ने कहा कि रूस ‘गंदा खेल’ खेल रहा है और तथ्यों में हेरफेर कर रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!