दुनिया

रूस स्पेस के लिए बना रहा ऐसी तकनीक जिसे देखती रह जाएगी दुनिया! पेटेंट भी हो गया

Russian Automatic Spacecraft: रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन से स्वचालित यान प्रक्षेपित करने की तकनीक का पेटेंट कराया है। यह स्टेशन दुनिया का ऐसा पहला ड्रोन प्लेटफार्म होगा जिसके रखरखाव के लिए रोबोट का इस्तेमाल होगा। उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पुतिन से कहा कि 2030 तक रूस को अपने खुद के अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मॉड्यूल-दर-मॉड्यूल योजनाबद्ध बदलाव करना सुनिश्चित करना होगा।

Image

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Photo : AP

Russian Automatic Spacecraft: रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन से स्वचालित यान प्रक्षेपित करने की तकनीक का पेटेंट कराया है। यह स्टेशन दुनिया का ऐसा पहला ड्रोन प्लेटफार्म होगा जिसके रखरखाव के लिए रोबोट का इस्तेमाल होगा। इस तकनीक का परीक्षण रूसी ऑर्बिटल स्टेशन (ROS) में करने की योजना है तथा बाद में इसका प्रयोग चंद्रमा के अन्वेषण में किया जायेगा।

रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव (Denis Manturov) ने मॉस्को में एक बैठक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से कहा कि 2030 तक रूस को अपने खुद के अंतरिक्ष स्टेशन (Space Station) के लिए मॉड्यूल-दर-मॉड्यूल योजनाबद्ध बदलाव करना सुनिश्चित करना होगा।

मंटुरोव ने क्या कुछ कहा?

मंटुरोव ने शुक्रवार को बैठक के दौरान कहा, ‘‘आरओएस (Russian Orbital Station) अपने रखरखाव के लिए रोबोट से लैस दुनिया का पहला ड्रोन प्लेटफॉर्म बन जाएगा। यह रूसी संघ का एक पेटेंट समाधान है।’’ टेलीविजन पर प्रसारित इस बैठक की अध्यक्षता पुतिन ने की और इसमें अंतरिक्ष क्षेत्र समेत कई राष्ट्रीय परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

प्रौद्योगिकी मुद्दों को कवर करने के लिए समर्पित एक समाचार पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यू1.आरयू ने मंटुरोव के हवाले से कहा कि प्रौद्योगिकी के परीक्षण से हमें इस प्रारूप को अपने चंद्रमा कार्यक्रम में लागू करने की अनुमति मिलेगी। वर्तमान में आरओएस बनाने पर काम जारी है, जिसे 2027 और 2033 के बीच निकट-ध्रुवीय कक्षा में तैनात करने की योजना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article