दुनिया

यूक्रेनी सेना के खदेड़े जाने के बाद पहली बार कुर्स्क पहुंचे पुतिन

रूस और यूक्रेन में एक ओर जहां सीजफायर पर बात चल रही है, वहीं दोनों देश एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। रूस, यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जे कर चुका है।

Image

यूक्रेनी सेना के खदेड़े जाने के बाद पहली बार कुर्स्क पहुंचे पुतिन

Photo : AP

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया। पुतिन अप्रैल में रूस द्वारा यह कहे जाने के बाद पहली बार कुर्स्क पहुंचे कि यूक्रेनी सेना को इस क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया गया है।

रूस को खाली कराने में लगे 9 महीने

क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि पुतिन ने मंगलवार को कुर्स्क का दौरा किया। यूक्रेनी बलों ने अगस्त 2024 में कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी, जो लगभग ढाई साल से चल रहे युद्ध के दौरान कीव द्वारा किया गया सबसे बड़ा सीमा पार हमला था। हालांकि, नौ महीने बाद रूसी बलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। यूक्रेन ने अब तक आधिकारिक रूप से इस क्षेत्र से अपने बलों की वापसी की पुष्टि नहीं की है।

कहां-कहां गए पुतिन

पुतिन ने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र-2 का दौरा किया, जो अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने चुनिंदा स्वयंसेवकों के साथ बैठक की और कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन से मुलाकात में कहा कि विस्थापित परिवारों को मासिक सहायता राशि देने की योजना जारी रखने के विचार को क्रेमलिन समर्थन देता है।

जंग जारी

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर पूरे देश में उसके हवाई रक्षा तंत्र ने यूक्रेन द्वारा भेजे गए कुल 159 ड्रोन मार गिराए। इनमें ओरयोल क्षेत्र में 53 और ब्रायंस्क क्षेत्र में 51 ड्रोन शामिल थे।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article