कहां फंसा है पेंच
इससे पहले इस्तांबुल में जेलेंस्की ने रूसी प्रतिनिधिमंडल से बात की थी। यहां पुतिन को पहुंचना था लेकिन उन्होंने अपनी जगह प्रतिनिधिमंडल को वहां भेजा। हालांकि ये बातचीत बहुत सार्थक नहीं रही। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की शर्ते माने जाने लायक नहीं हैं। इधर, ट्रंप ने पुतिन से युद्धविराम को लेकर बात की है जिसने शांति की उम्मीदें जगा दी हैं। अगर ट्रंप की कोशिशें रंग लाईं तो दुनिया के लिए ये एक बड़ी राहत होगी। लेकिन पुतिन का अंदाजे बयां कुछ ऐसा होता है कि वह जो कहते हैं अक्सर वैसा होता नहीं है। वहीं, जेलेंस्की भी झुकने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, रूस चाहता है कि यूक्रेन के सैनिक उन इलाकों से हट जाएं जहां संघर्ष हो रहा है, लेकिन जेलेंस्की इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। इसी बात पर पेंच फंसा है, अगर ट्रंप इस पेंच को सुलझा ले तो दुनिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
पुतिन बोले, युद्धविराम की दिशा में काम करने के लिए तैयार हूं
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी नेता संघर्ष से निराश हो गए हैं और यूक्रेन में युद्ध में संघर्षविराम की दिशा में प्रगति करने की उम्मीद में यूक्रेनी नेता वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ अलग से कॉल करने की योजना बनाई है। पुतिन ने कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक शांतिपूर्ण समझौते के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करना होगा। उन्होंने ट्रंप के साथ बातचीत को स्पष्ट और सार्थक भी बताया।
नाटो नेताओं से भी फोन पर बात करेंगे ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से निराश हो चुके हैं। यूक्रेन-रूस के बीच युद्धविराम की दिशा में प्रगति की आस के साथ ट्रंप के फोन पर अलग-अलग बात करने से पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह बात कही। ट्रंप ने सप्ताहांत एक सोशल मीडिया पोस्ट में उम्मीद जताई कि युद्धविराम के लिहाज से सोमवार एक सार्थक दिन साबित होगा। ट्रंप अपने इस प्रयास के तहत नाटो नेताओं से भी फोन के जरिये बातचीत करेंगे।
फोन के जरिए बातचीत हुई
लेकिन ट्रंप के फोन कॉल से पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ट्रंप को लगता है कि पुतिन बातचीत के बारे में गंभीर नहीं हैं, तो वह युद्ध को समाप्त करने के प्रयास से पीछे हटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि सुबह 10 बजे के तुरंत बाद फोन के जरिए बातचीत शुरू हुई। उन्होंने बातचीत समाप्त होने के बाद अतिरिक्त विवरण देने का वादा किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पिछले सप्ताह रूस और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच इस्तांबुल में हुई वार्ता को देखते हुए इस बातचीत को महत्वपूर्ण बताया, जो मार्च 2022 के बाद पहली ऐसी वार्ता है।
ट्रंप ने जताई युद्धविराम की उम्मीद
वहीं, ट्रंप ने कहा कि रूस यूक्रेन में संकट के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है। प्रासंगिक समझौतों पर पहुंचने पर यूक्रेन के साथ युद्धविराम संभव है। रूस और यूक्रेन के बीच ज्ञापन में युद्धविराम और समझौते के सिद्धांतों के मुद्दे शामिल हो सकते हैं। इस्तांबुल में संपर्कों की बहाली से संकेत मिलता है कि दोनों पक्ष आम तौर पर सही रास्ते पर हैं। रूस और यूक्रेन को ऐसे समझौते ढूंढने चाहिए जो दोनों पक्षों के अनुकूल हों। पेसकोव या उशाकोव बाद में ट्रंप के साथ बातचीत के विवरण को स्पष्ट करेंगे। रूस भविष्य की शांति संधि पर ज्ञापन पर कीव के साथ काम करने के लिए तैयार है। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष की जड़ों को खत्म किया जाना चाहिए।
