UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य राज्य विभागों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के तहत कुल 1,156 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 1 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू की गई थी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज की है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना किसी देरी के तुरंत UPPSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भरें।
क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही UGC NET/CSIR NET परीक्षा पास होना या UGC मानकों के अनुरूप Ph.D. डिग्री होना अनिवार्य है।
- प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री के साथ-साथ निर्धारित वर्षों का शिक्षण व रिसर्च का अनुभव होना आवश्यक है।
- भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या है 'अलाउड टू कीप टर्म' नियम जिससे फेल छात्र भी हो जाते हैं पास, अमिताभ ने भी कॉलेज में लिया था लाभ
क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया
| लिखित परीक्षा | पदों की संख्या और आवेदकों की संख्या के आधार पर वस्तुनिष्ठ/वर्णनात्मक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। |
| इंटरव्यू | लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। |
| अंतिम सूची | लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्त अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी। |
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- UPPSC के पोर्टल पर पंजीकृत OTR नंबर।
- 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की डिग्री
- मास्टर्स डिग्री
- NET/SLET सर्टिफिकेट
- Ph.D. डिग्री।
- पासपोर्ट या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र।
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीगवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - OTR पोर्टल के माध्यम से अपना लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं या दर्ज करें।
स्टेप 3 - अब 'Professor & Assistant Professor Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - शैक्षणिक विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5 - ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करके फाइनल सबमिट करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Netflix दे रहा छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 105 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। जिसमें 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस है। SC और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये है और दिव्यांग यानी पीएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
